Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Varanasi Cyber Fraud: वाराणसी पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र में संचालित फर्जी मैरेज ब्यूरो और कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया जो शादी के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे।
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Varanasi Fraud Marriage Bureau: वाराणसी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन Cy-Vazra” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंट थाना क्षेत्र में संचालित एक फर्जी मैरेज ब्यूरो और कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर मैरेज ब्यूरो की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगी कर रही थीं।
सोशल मीडिया पर शादी के इच्छुक लोगों से करते थे संपर्क
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से शादी के इच्छुक लोगों से संपर्क करती थीं। उन्हें आकर्षक प्रोफाइल दिखाकर रजिस्ट्रेशन, सदस्यता, प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर रकम जमा कराई जाती थी। पैसे मिलने के बाद पीड़ितों से संपर्क समाप्त कर दिया जाता था या फिर नए-नए बहाने बनाकर अतिरिक्त रकम की मांग की जाती थी।
अब तक 10 लाख की ठगी का आरोप
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 27 मोबाइल फोन, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह ने अब तक कई लोगों को निशाना बनाकर लगभग ₹10 लाख की ठगी की है। पुलिस जब्त किए गए मोबाइल और दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पीड़ितों की पहचान की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भाजपा शुरू करेगी राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान, CM योगी रहेंगे शामिल
नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
यह भी पढ़ें- Varanasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह संगठित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम दे रहा था और इसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
वाराणसी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी मैरेज ब्यूरो या ऑनलाइन वैवाहिक सेवा का उपयोग करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। किसी अनजान व्यक्ति या संस्था के खाते में बिना सत्यापन के धनराशि जमा न करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।
