महाराष्ट्र में 28 जून को महा-पोलियो अभियान, 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, जानें समय
Pulse Polio Campaign: महाराष्ट्र में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने पालकों से 0-5 वर्ष के बच्चों को बूथ पर लाने की अपील की है।
- Written By: आकाश मसने
28 जून को पल्स पोलियाे अभियान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pulse Polio Campaign In Maharashtra: महाराष्ट्र को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए राज्य सरकार आगामी रविवार, 28 जून 2026 को व्यापक स्तर पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने प्रदेश के सभी माता-पिता से अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने का आग्रह किया है।
महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश अबितकर ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे रविवार, 28 जून 2026 को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में हिस्सा लें। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में 0 से 5 साल की उम्र के हर बच्चे को पोलियो वैक्सीन की दो बूंदें मिलें और महाराष्ट्र का पोलियो-मुक्त दर्जा बना रहे। इस अभियान के लिए पूरे राज्य में 89,489 टीकाकरण बूथ, 26,530 ट्रांजिट टीमें, 13,518 मोबाइल टीमें और 586 नाइट-शिफ्ट टीमें काम करेंगी।
रविवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक पिलाई जाएगी दवा
केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, महाराष्ट्र में रविवार यानी 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान, राज्य भर में 0-5 साल की उम्र के लगभग 1.03 करोड़ बच्चों को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच बाइवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन (bOPV) की दो बूंदें दी जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: न सिलेंडर का सहारा, न केरोसिन का ठिकाना; डिजिटल इंडिया में गरीबों के हिस्से आया सिर्फ धुआं!
72 घंटे से थमा मानसून, नासिक में खरीफ फसल पर संकट; दोबारा बुआई की आशंका से किसान चिंतित
नागपुर: ग्रीन एनर्जी को रफ्तार: एनटीपीसी मौदा और किर्लोस्कर टीम के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल बिजली की तैयारी।
गड़चिरोली के ग्रामीण-आदिवासी छात्रों को कम खर्च में मिलेंगी बेहतर हॉस्टल सुविधाएँ, 500 विद्यार्थियों की जगह
हालांकि जो बच्चे बूथ पर नहीं जा पाएंगे, उन्हें स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पोलियो का दवा पिलाएंगे। इसके लिए शहरी इलाकों में अगले 5 दिनों और ग्रामीण इलाकों में अगले 3 दिनों तक इस अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, यात्रा कर रहे बच्चों के लिए अभियान की अवधि के दौरान विशेष ट्रांजिट, मोबाइल और नाइट-शिफ्ट टीमों के माध्यम से टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Every drop counts! On 28 June, Maharashtra will participate in the National Pulse Polio Immunisation Programme to protect millions of children and strengthen our commitment to a polio-free future.#PulsePolio #PolioFreeIndia #Immunisation #ChildHealth #PublicHealth… pic.twitter.com/Jj7F2gbDBd — MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) June 27, 2026
राज्य से वार्ड स्तर तक नोडल अधिकारी नियुक्त
अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए, प्रधान सचिव (जन स्वास्थ्य) की अध्यक्षता में ‘राज्य टीकाकरण कार्य बल’ (State Immunization Task Force) की एक बैठक हुई और सभी संबंधित सरकारी विभागों और एजेंसियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। हर जिले और नगर निगम के लिए अभियान का तालमेल बिठाने के लिए राज्य-स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, और जिला, तालुका और वार्ड स्तर पर भी नोडल अधिकारी तय किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- Maha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा
राज्य, जिला और नगर निगम स्तर पर मेडिकल अधिकारियों और टीकाकरण कर्मचारियों की ट्रेनिंग अलग-अलग चरणों में पूरी हो चुकी है। जिला कलेक्टरों और नगर आयुक्तों की अध्यक्षता में जिला और शहर की टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठकें आयोजित की गई हैं। साथ ही, अभियान के लिए सभी जिलों को जरूरी फंड, वित्तीय दिशा-निर्देश और पोलियो वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है।
