-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Preparation For New Restrictions Chief Minister Uddhav Thackeray Meeting With The Task Force
नए प्रतिबन्ध की तैयारी!, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की टास्क फ़ोर्स के साथ बैठक
- Written By: लतिकेश शर्मा

File Photo
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वेरियंट ओमीक्रोन (New Variants Omicron) के बढ़ते संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray ) गंभीर हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने इस बारे में राज्य के आला अधिकारियों समेत राज्य के टास्क फ़ोर्स (Task Force) के साथ ख़ास बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार इस वायरस के संक्रमण को रोकने के नए प्रतिबंध (New Restrictions) लगाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने टास्क फ़ोर्स के साथ पूरे हालात की समीक्षा की है।
उन्होंने टास्क फ़ोर्स की टीम को किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पतालों में बेड की उपलब्धता से लेकर ऑक्सीजन उत्पादन की स्थिति की भी रिपोर्ट ली है। वहीं कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि ओमीक्रोन के मद्देनजर न केवल हवाई अड्डों बल्कि सभी इंट्री पॉइंट्स पर बड़ी संख्या में परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कॉरपोरेट कार्यालयों को हर सप्ताह आरटी-पीसीआर परीक्षण कराने का भी सुझाव दिया है। हालांकि आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस वजह से अभी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों को कोविड-19 के टीके लगाने को प्राथमिकता देने की बात कही है।
सम्बंधित ख़बरें
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
शर्म बेचकर खा गए हैं धर्मेंद्र प्रधान! कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है, MNS नेता का इस्तीफा न देने पर सवाल
महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के 8 केस
महाराष्ट्र में ओमीक्रोन वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 8 हो गई है। पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड़ में 6 लोगों के इस वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मुंबई से सटे डोम्बिवली और पुणे शहर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के कमिश्नर राजेश पाटिल ने कहा है कि जल्द ही शहर में नई गाइडलाइंस जारी करके भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
समीक्षा के बाद फैसला
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि ओमीक्रोन मरीजों की की बढ़ती संख्या को देखते सरकार सतर्क हो गई है, लेकिन तत्काल कड़े प्रतिबंध लगाना लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में स्थिति की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री अंतिम निर्णय लेंगे। टोपे ने स्पष्ट किया कि राज्य में कई जगहों पर स्कूल शुरू कर दिए गए हैं और जिन्होंने शुरू नहीं किया है उन्हें स्कूल शुरू करने की सलाह दी जाएगी।
बूस्टर डोज पर जल्द फैसला ले केंद्र सरकार
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ओमीक्रोन संकट को देखते हुए लोगों को बूस्टर डोज देने के बारे में केंद्र सरकार से जल्द फैसला लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और प्रशासन के सभी लोग इस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। केंद्र सरकार को भी इस बारे में कड़े कदम उठाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि जहां भी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं, वहां नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
Preparation for new restrictions chief minister uddhav thackeray meeting with the task force
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













