चौकीदार विवाद में शरद पवार गुट के नेता गिरफ्तार, मुंबई में सोसाइटी के सचिव-सदस्यों से मारपीट का आरोप
Mumbai News: मुंबई के पवई में चौकीदार को हटाने पर विवाद के बाद NCP (SP) नेता नितिन देशमुख और दो अन्य गिरफ्तार किए गए। उन पर सोसाइटी सदस्यों से मारपीट का आरोप है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Powai Society Assault Case: मुंबई के पवई इलाके में एक आवासीय सोसाइटी में पुराने चौकीदार को हटाए जाने से जुड़े विवाद को लेकर यह झड़प हुई। पवई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता नितिन देशमुख और पांच अन्य के खिलाफ पिछले सप्ताह हीरानंदानी गार्डन में हुई इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है। देशमुख इसी सोसाइटी में रहते हैं।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 नवंबर को हुई थी। इस दिन सोसाइटी के सचिव नीलेश मायेकर समिति के सदस्यों सोहन शेट्टी और मल्लेश पुजारी से सोसाइटी के गेट के पास बात कर रहे थे। तभी देशमुख वहां पहुंचे और उन्होंने पुराने चौकीदार को हटाए जाने पर सवाल किया।
पांच-छह लोगों को बुलाकर की मारपीट
अधिकारी ने बताया कि जब यह विवाद बढ़ा, तो देशमुख ने कथित तौर पर पांच से छह लोगों को बुलाया। इन लोगों ने मायेकर और बीच-बचाव करने आए अन्य सदस्यों, शेट्टी और पुजारी के साथ मारपीट की। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में गिरफ्तारी की जानकारी दी। आरोप है कि इन आरोपियों ने पुलिस के पास जाने की स्थिति में तीनों पीड़ितों को झूठे मामले में फंसाने की कथित तौर पर धमकी भी दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
गडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’
Bhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
न्यायिक हिरासत में आरोपी, तीन वांछित
इस मामले में पवई पुलिस ने एनसीपी (एसपी) नेता नितिन देशमुख और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:- कल जारी नहीं होगा महाराष्ट्र निकाय चुनाव का रिजल्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ का बड़ा फैसला
पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी अब भी वांछित हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। राजनीतिक संबंधों की बात करें तो देशमुख को राकांपा (एसपी) नेता जितेंद्र आव्हाड का करीबी माना जाता है। गौरतलब है कि देशमुख को हाल ही में विधान भवन में हुई मारपीट के सिलसिले में भी गिरफ्तार किया गया था।
