NCC का युवाओं को बड़ा तोहफा! PM इंटर्नशिप योजना के तहत पुणे-मुंबई में लगेंगे प्लेसमेंट कैम्प, ऐसे मिलेगा मौका
NCC Maharashtra Placement Camp: महाराष्ट्र NCC निदेशालय ने युवाओं को कॉर्पोरेट जगत से जोड़ने और रोजगार के नए अवसर देने के लिए 'पीएम इंटर्नशिप योजना' के तहत स्किलिंग और प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत की।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई और पुणे में होगा NCC महाराष्ट्र प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन (सोर्स: AI)
NCC PM Internship Scheme Maharashtra: महाराष्ट्र के युवाओं और पूर्व एनसीसी कैडेट्स के लिए करियर बनाने का एक सुनहरा मौका सामने आया है।महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत युवाओं के लिए एक बड़ी स्किलिंग और रोजगार पहल शुरू की है। इसके पहले चरण में मुंबई और पुणे में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य NCC कैडेट्स और पूर्व कैडेट्स को उद्योग जगत से जोड़ना, उन्हें भविष्य के अनुरूप कौशल प्रदान करना और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके पहले चरण में लेमन ट्री होटल्स के सहयोग से विशेष प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से महाराष्ट्र के पात्र स्नातक युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर दिए जाएंगे।
पुणे और मुंबई में हाेंगे प्लेसमेंट कैंप
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए पहले चरण में कुल 150 इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए 15 जून 2026 को पुणे में लेमन ट्री प्रीमियर, सिटी सेंटर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यहां 50 इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध रहेंगे। वहीं 16 जून 2026 को मुंबई में लेमन ट्री प्रीमियर होटल में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां 100 युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत किसका मिलेगा प्रशिक्षण?
इन अवसरों का लाभ NCC सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग कैडेट्स और पूर्व कैडेट्स उठा सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को मानव संसाधन (HR), सेल्स, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, फाइनेंस, फूड एंड बेवरेज सर्विसेज तथा परचेज एंड स्टोर्स जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत मासिक स्टाइपेंड, मेंटरशिप, कार्यस्थल पर प्रशिक्षण और करियर विकास के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
महिला कैडेट्स को मिलेंगी ये सुविधाएं
NCC महाराष्ट्र इस पहल को उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न हितधारकों के सहयोग से लागू कर रहा है। महिला कैडेट्स की भागीदारी बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ समन्वय कर आवास और अतिरिक्त सहायता जैसी सुविधाओं पर भी काम किया जा रहा है।
इंटर्नशिप के अलावा एनसीसी महाराष्ट्र युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए ड्रोन पायलट प्रशिक्षण एवं प्रमाणन, साइबर सुरक्षा कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण, तथा सिविल डिफेंस और सामुदायिक लचीलापन जैसे विशेष कार्यक्रम भी चला रहा है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बाल कटवाना और दाढ़ी बनवाना हुआ महंगा, 20% बढ़े दाम, जानें सैलून के नए रेट्स
महाराष्ट्र में एनसीसी का विशाल नेटवर्क
एनसीसी महाराष्ट्र के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल विवेक त्यागी ने समाचार एजेंसी IANS से कहा कि एनसीसी हमेशा से अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने का मंच रहा है। अब इसे रोजगार, उद्यमिता और भविष्य के कौशल से भी जोड़ा जा रहा है। पुणे और मुंबई के ये प्लेसमेंट कैंप शिक्षा से रोजगार तक की सार्थक यात्रा की शुरुआत हैं। महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में 2,000 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से करीब 1.5 लाख एनसीसी कैडेट्स जुड़े हुए हैं।
(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)
