मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Piyush Goyal On Atmanirbhar Bharat: पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। जनकल्याण योजनाओं, और विकास कार्यों से देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
प्रेस वार्ता के द्वौरान मंत्री पीयूष गोयल (सोर्स: फाइल फोटो)
Piyush Goyal On Atmanirbhar Bharat Development: भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में पिछले 12 वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सामर्थ्य, स्वाभिमान और आत्मविश्वास लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प ही सरकार का मूल मंत्र है और जनविश्वास के साथ विकास तथा जनकल्याण के कार्य आगे बढ़ते रहेंगे।
भाजपा प्रदेश के कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि कोविड-19 महामारी और यूक्रेन युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत ने तेजी से विकास किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए नौ मुक्त व्यापार समझौतों से 38 विकसित देशों के बाजार भारतीय उद्यमियों, किसानों, मछुआरों और महिला उद्यमियों के लिए खुले हैं, जिससे रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा हुए हैं।
वैश्विक स्तर पर बढ़ी भारत की पहचान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। आज वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं और 33 देशों द्वारा अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति और आर्थिक कूटनीति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, फाइल मंजूरी सिर्फ 3 स्तर तक सीमित
RTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
नितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते का उल्लेख करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि यह समझौता दोनों देशों के व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा। इसके सकारात्मक परिणाम निकट भविष्य में दिखाई देने लगेंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े:- नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार
जनकल्याण योजनाओं का व्यापक लाभ
पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए, जिससे आर्थिक समावेशन को बढ़ावा मिला। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 60 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है।
इसके अलावा 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने गरीब एवं वंचित वर्ग के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाने का कार्य किया है।
