Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के 3 फ्लाईओवर होंगे रिपेयर! केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने BMC को सौंपी जिम्मेदारी

Mumbai News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीएमसी को आरे, वाकोला और विक्रोली फ्लाईओवर की मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी। 30 करोड़ की लागत से दिसंबर में काम शुरू होगा।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 04, 2025 | 08:34 AM

बीएमसी अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल केंद्रीय मंत्री पीयूष गाेयल (सोर्स: एक्स@PiyushGoyal)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Flyovers Repairing News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की बीएमसी के साथ रविवार को हुई बैठक में उन्होंने बीएमसी को निर्देश दिया था कि आरे, वाकोला और विक्रोली यह तीनों फ्लाईओवर की मरम्मत बीएमसी करे। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, तीनों फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे यानी एक फ्लाईओवर के लिए 10 करोड़ रुपये रुपये खर्च किए जाएंगे।

बीएमसी का कहना है कि अगले सप्ताह तक इसा कार्य के लिए टेंडर जारी किया जाएगा वहीं टेंडर फाइनल होने के बाद दिसंबर महीने से मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

बता दें कि इन तीनों फ्लाईओवर की हालत खस्ता है जिससे ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाती है। एक वरिष्ठ बीएमसी अधिकारी ने बताया कि इन तीनों फ्लाईओवर में से विक्रोली फ्लाईओवर पहले ही बंद किया गया है

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला

Mumbai Transport Plan: MMR में जल्द दौड़ेंगी ‘पॉड टैक्सी’, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिए योजना बनाने के निर्देश

Thane News: कंक्रीट की अंधी दौड़ में घुट रही हरियाली की सांसें! पेड़ों पर विकास का प्रहार

रिश्वतखोरी मामला: मंत्री कार्यालय सील, मंत्रालय में मचा हड़कंप, महायुति सरकार पर विपक्ष का हमला

3 फ्लाईओवर बंद होने से ट्रैफिक पर होगा असर

अन्य दो फ्लाईओवर को भी जल्द ही बंद किया जाएगा और काम को शुरू किया जाएगा। हालांकि काम कब तक पूरा होगा यह टेंडर जारी होने के बाद तथ किया जाएगा, कहीं लोगों का कहना है कि तीनों फ्लाईओवर बंद होने से ट्रैफिक पर असर दिख सकता है।

विशेषज्ञों ने सुझाया कि मरम्मत का कार्य रात को भी किया जा सकता है। भले ही यह तीनों फ्लाईओवर की रखरखाव की जिम्मेदारी महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास प्राधिकरण (एमएसआरडीसी) के पास है, लेकिन अब यह जिम्मेदारी पियूष गोयल ने बीएमसी को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें:- निंबालकर परिवार में दाे फाड़! रामराजे ने रणजीत सिंह पर लगाया साजिश का आरोप, सतारा डॉक्टर केस से बवाल

बीएमसी ने एमएसआरडीसी को पत्र लिखकर काम करने की इजाजत मांगी है। इस बैठक में गोयल ने एमएसआरडीसी के स्वामित्व वाले आरे, वाकोला और विक्रोली फ्लाईओवरों की सड़कों का पुनर्वृष्टीकरण करने के निर्देश बीएमसी को दे दिए है जिससे उनका सिरदर्द बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे पर यातायात सुचारू रखने के लिए बीएमसी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस को अतिरिक्त जनशक्ति नियुक्त करने और भीड़ भाड़ के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए।

Piyush goyal bmc flyover repair aarey vakola vikhroli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2025 | 08:34 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Piyush Goyal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.