Maharashtra News: सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार, पनवेल में भाजपा महायुति के साथ उतरेगी
Maharashtra Nikay Chunav: पनवेल मनपा चुनाव को लेकर एमएलसी विक्रांत पाटिल ने दावा किया कि भाजपा 65 से अधिक सीटें जीतेगी। गठबंधन और सीट बंटवारे पर फैसला कोर कमेटी करेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
पनवेल महानगरपालिका (फाइल फोटो)
Navi Mumbai News In Hindi: पनवेल में भाजपा ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह पनवेल मनपा चुनाव में घटक दलों को कितनी सीटें देगी, लेकिन विधान परिषद से विधायक विक्रांत पाटिल ने दावा किया है कि पनवेल मनपा में 65 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी।
हालांकि विक्रांत पाटिल ने जवाब देने से परहेज किया कि महायुति में घटक पार्टियां अजीत पवार की राकां और शिवसेना के लिए कितनी सीटें छोड़ी जाएंगी। पाटिल ने बताया कि भाजपा ने विधायक महेश बाल्दी को पनवेल मनपा चुनाव का इंचार्ज बनाया है।
विधायक पाटिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ़ किया कि वह महायुति के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। पाटिल को पहली बार विधान परिषद का सदस्य बनने का मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन सत्र में पनवेलकरों के हित से संबंधित 145 सवाल भी उठाए।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में ‘Wake Up Thanekar’ अभियान की शुरुआत, विकास परियोजनाओं में जनभागीदारी की उठी मांग
सांसद संजय दीना पाटिल ने मांगी माफी, पाला बदलने वाले सवाल पर पत्रकारों को दी थी धमकी, जानें पूरा मामला
भिवंडी में अमेजन के गोदाम पर एफडीए का छापा, 1.5 टन एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त, एफआईआर दर्ज
कोस्टल रोड पर आग से निपटने की नई तैयारी, BMC ने 6.32 करोड़ रुपये के हाईटेक फायर फाइटिंग वाहन को दी मंजूरी
ये भी पढ़ें :- Thane: अंबरनाथ-बदलापुर को मिलेगी मेट्रो, जल संकट से भी मिलेगा स्थायी समाधान
कोर कमेटी लेगी गठबंधन का फैसला
पाटिल ने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी 78 में से 65 से ज्यादा सीटों पर चुनकर आएंगे। अगर पनवेल मनपा चुनाव में महायुति होती है, तो भी सहयोगी पार्टियों को सीर्ट दी जाएंगी। पाटिल ने कहा कि हम अलायंस बनाने को लेकर पॉजिटिव हैं। यह फैसला एक कोर कमेटी लेगी। इंटरव्यू चल रहे हैं। कोर कमेटी में घटक पार्टियों के पांच सदस्य होंगे। यह कमेटी सभी फैसले लेगी।
