सांसद संजय दीना पाटिल ने मांगी माफी, पाला बदलने वाले सवाल पर पत्रकारों को दी थी धमकी, जानें पूरा मामला
Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना (UBT) छोड़ एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए सांसद संजय दीना पाटिल पत्रकारों को धमकाकर विवादों में हैं। चौतरफा आलोचना के बाद अब उन्होंने सार्वजनिक माफी मांग ली है।
- Written By: आकाश मसने
सांसद संजय दीना पाटिल ने वीडियो जारी कर मांगी माफी (सोर्स: वीडियो स्क्रीनशॉट)
Sanjay Dina Patil Apologizes: महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की सफलता के बाद पाला बदलने वाले एक सांसद को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद संजय दीना पाटिल ने मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें सरेआम कैमरे पर पीटने की धमकी दे डाली। इस अमर्यादित व्यवहार के बाद मचे सियासी घमासान के बीच आखिरकार सांसद को झुकना पड़ा और उन्होंने बिना शर्त माफी मांगी।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थमने वाले मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद संजय दीना पाटिल ने एक दिन पहले मीडिया कर्मियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और खुलेआम धमकी दी थी। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक वर्गों से तीखी आलोचना होने के बाद सांसद ने बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांग ली है।
क्या बोले थे संजय दीना पाटिल?
गुरुवार को संजय दीना पाटिल कैमरे के सामने अपना आपा खो बैठे। उन्होंने पत्रकारों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें अपना माइक चेहरे से दूर रखने को कहा। सांसद ने कहा कि अगर तुम लोग फिर यहां आए तो मैं तुम्हें पीटकर भगा दूंगा। इसे कैमरे में रिकॉर्ड करो। मैं पुलिस के सामने यह कह रहा हूं। जो करना है कर लो।’
सम्बंधित ख़बरें
कोस्टल रोड पर आग से निपटने की नई तैयारी, BMC ने 6.32 करोड़ रुपये के हाईटेक फायर फाइटिंग वाहन को दी मंजूरी
मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
मुंबई में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, 90 दिन बाद गैसीफाइड सोसायटियों में बंद हो सकती है LPG सप्लाई
मयंक लोहार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी और मोबाइल ट्रैकिंग से आरोपी रोशन सुवर्णा गिरफ्तार
एकनाथ शिंदे ने किया हस्तक्षेप
सांसद संजय दीना पाटिल के इस आक्रामक व्यवहार और अपमानजनक भाषा की महाराष्ट्र के मीडिया संगठनों और रानजीतिक पार्टियों ने कड़ी निंदा की। साथ ही पत्रकारों को धमकाने को गलत बताया। विवाद को बढ़ता देख राज्य के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने हस्तक्षेप किया और सांसद को अपनी गलती मानने की सलाह दी।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राजनीतिक तनाव और पार्टी विभाजन के बाद से सांसदों को लेकर निजी हमले बढ़े हैं। शिंदे ने जनप्रतिनिधियों को सलाह देते हुए कहा कि मीडिया के साथ शालीनता बनाए रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:- ‘हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं’, संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती
संजय दीना पाटिल ने अपने बयान पर मांगी माफी
पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद संजय दीना पाटिल ने अपने बयान से पलटते हुए एक आधिकारिक माफी मांगी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि उनका गुस्सा अत्यधिक मानसिक तनाव का परिणाम था। उन्होंने कहा कि पार्टी बदलने के बाद से वह और उनके परिवार के सदस्य पत्नी, बेटी और पिता पर लगातार गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। वे अपमानजनक सवालों का सामना कर रहे हैं।
माझ्या आजच्या प्रतिक्रियेतून पत्रकार बांधवांच्या भावना दुखावल्या गेल्या त्याबद्दल मी मनापासून दिलगिरी व्यक्त करतो. pic.twitter.com/sxFRrcuvov — Sanjay Dina Patil (@SDPatil_16) June 25, 2026
सांसद बोले परिवार पर हो रहे निजी हमले
पाला बदलने वाले सांसद संजय दीना पाटिल ने कहा कि उन्होंने पत्रकारों से विनम्रता से कहा था कि वे आगे सवाल न पूछें क्योंकि उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी, लेकिन परिवार को लेकर लगातार सवाल पूछने पर वह अपना संयम खो बैठे। उन्होंने कहा कि मैं पत्रकारिता समुदाय से अपने शब्दों के लिए दिल से माफी मांगता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस घटना को लेकर किसी भी पुलिस जांच या पूछताछ के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
