कोस्टल रोड पर आग से निपटने की नई तैयारी, BMC ने 6.32 करोड़ रुपये के हाईटेक फायर फाइटिंग वाहन को दी मंजूरी
Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड की सुरंगों में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए बीएमसी 6.32 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक वॉटर मिस्ट टर्बाइन वाहन खरीदेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई कोस्टल रोड (सोर्स: सौजन्य AI) फाइल फोटो
Mumbai Coastal Road News: मुंबई शहर में नव-निर्मित कोस्टल रोड परियोजना के अंतर्गत किसी भी आपातकालीन स्थिति में सड़क की सुरंगों (टनल) में लगने वाली आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने और तत्काल राहत सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुंबई फायर ब्रिगेड के लिए एक अत्याधुनिक वॉटर मिस्ट टर्बाइन वाहन खरीदा जाएगा।
इस विशेष वाहन की खरीद पर बीएमसी 6 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च करेगी। इस संबंध में प्रस्ताव को गुरुवार को स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी दे दी गई। बीएमसी प्रशासन के अनुसार, खरीदे जाने वाले वॉटर मिस्ट टर्बाइन वाहन की जांच प्रमुख अग्निशमन अधिकारी की उपस्थिति में की जाएगी।
इसमें वाहन के ढांचे की प्रारंभिक जांच, संरचनात्मक कार्य, पैनल और उपकरणों की फिटिंग, पंप की क्षमता परीक्षण, प्राइमर परीक्षण, रंगाई तथा अंतिम स्वीकृति जैसी सभी तकनीकी जांच शामिल होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
ठेकेदार की लापरवाही से वर्धा में कारंजा के वैकल्पिक रस्ते बहा, 7 गाओं से टुटा संपर्क
नागपुर में गे डेटिंग एप से फंसाकर युवक को 3 घंटे तक घुमाया, मानकापुर पुलिस ने रंगदारी और लूट के 5 आरोपी दबोचे
कन्हान तक दौड़ेगी नागपुर मेट्रो, मंत्रिमंडल समिति ने 310 करोड़ रुपये की विस्तार योजना को दी मंजूरी
‘अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी खाई में फेंक दो’; केतन मर्डर केस में आरोपी सिया के पिता का रो-रोकर बुरा हाल
संचालन का विशेष प्रशिक्षण
वाहन के साथ दो वर्षों तक रखरखाव की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, इसके अलावा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस आधुनिक वाहन के संचालन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
ॉइस प्रस्ताव पर अतिरिक्त मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने स्पष्ट किया कि यह वॉटर मिस्ट टर्बाइन वाहन कोस्टल रोड की सुरंगों में आग लगने की स्थिति में उच्च दबाव से पानी का छिड़काव कर आग बुझाने तथा धुएं को नियंत्रित करने में सक्षम होगा।
ये भी पढ़ें :- मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती
अतिरिक्त मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि यह वॉटर मिस्ट टर्बाइन वाहन विशेष रूप से कोस्टल रोड की सुरंगों जैसी बंद जगहों में आग बुझाने और धुएं को नियंत्रित करने के लिए तैयार किया गया है। इसके शामिल होने से मुंबई फायर ब्रिगेड की आपदा प्रबंधन क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा कोस्टल रोड का उपयोग करने वाले लोगों की सुरक्षा भी पहले से बेहतर हो सकेगी।
