- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- On Compare Statement Of Shiv Sena Ubt Anil Parab Sanjay Shirsat Ram Kadam
Maharashtra Politics: ‘..तमाशा खड़ा करने की कोशिश’, अनिल परब से नाता तोड़ेंगे उद्धव ठाकरे! निलंबन की मांग पर साधी चुप्पी
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान अनिल परब के बयान के बाद उन्हें निलंबित करने की मांग उठ रही है। इस मांग को लेकर उद्धव ठाकरे ने चुप्पी साध रखी है, जिससे चर्चा को हवा मिल रही है।

अनिल परब और उद्धव ठाकरे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: शिवसेना यूबीटी नेता के बयान ने राज्य में हंगामा खड़ा कर दिया है। अनिल परब ने खुद की छत्रपति संभाजी महाराज से कर दी, जो कि अब उनके भारी पड़ने वाला है। अनिल परब के बयान पर आज विधान भवन में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया और उनके निलंबन की मांग की। अब ये निलंबन की मांग सत्र के दौरान पूरे विधानसभा में छाई है।
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा, “अनिल परब ने जो किया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। खुद की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महापुरुष से करना अनुचित है। इस तरह का व्यवहार केवल तमाशा खड़ा करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति की मानसिकता को दर्शाता है।”
संजय शिरसाट ने साधा निशाना
शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब के बयान पर शिवसेना नेता और मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, “किसी को पार्टी में लाने के लिए इतने बड़े बयान देने की जरूरत नहीं है। अनिल परब क्या हैं? वे विधान परिषद के सदस्य हैं, वे पार्टी में क्या लाएंगे? लेकिन खुद का कद बढ़ाने के लिए वे इस तरह की बेबुनियाद तुलना करते हैं। और खुद की तुलना छत्रपति संभाजी महाराज से कर रहे हैं? संभाजी महाराज कहां हैं और आप कहां हैं? आपको एक छोटे कार्यकर्ता की तरह काम करना चाहिए, बिना किसी शोर-शराबे के।”
सम्बंधित ख़बरें
नासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में घमासान; सुनेत्रा पवार की एंट्री की चर्चा से अजीत गुट ने भी ठोका दावा
AI के कारण व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, 2030 तक 18 मिलियन नौकरियां होगी प्रभावित
Yavatmal: कत्ल के लिए तेलंगाना ले जाए जा रहे 28 गोवंशीय पशु मुक्त; पिकअप वाहन सहित 9.40 लाख का माल जब्त
ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना कर निवेशक ने भारतीय अमीरों को घेरा, स्टार्टअप फंडिंग पर उठाए सवाल
Mumbai: On Shiv Sena (UBT) leader Anil Parab statement, Shiv Sena leader and Minister Sanjay Shirsat says, "There's no need to make such big statements just to get someone into the party. What is Anil Parab? He is a member of the legislative council, what will he bring to the… pic.twitter.com/aYAxs9b0Vl — IANS (@ians_india) March 7, 2025
उद्धव ने साधी चुप्पी
भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, “छत्रपति संभाजी महाराज से खुद की तुलना करने वाले अनिल परब के लिए उद्धव ठाकरे क्या मांग करेंगे? 24 घंटे बीत चुके हैं और उद्धव ठाकरे अभी भी इस बारे में चुप हैं। घाटकोपर गुजराती बहुल इलाका है, इसलिए वे स्वाभाविक रूप से एक दूसरे से गुजराती में बात करते हैं; बस इतना ही कहना है। हमने बार-बार दोहराया है कि मुंबई और महाराष्ट्र में भाषा हमेशा मराठी ही रहेगी।”
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अपने पार्टी कार्यकर्ता के इस तरह के बयान के बाद भी उद्धव ठाकरे का कोई जवाब नहीं आया है। इससे अब ये कयास लगाए जा रहे है कि महाराष्ट्र में अपनी सच्चा बचाए रखने के लिए उद्धव ठाकरे अनिल परब से रिश्ता तोड़ सकते है।
अनिल परब का बयान
अनिल परब ने अपने बयान में कहा था कि जिस तरह छत्रपति संभाजी महाराज पर अत्याचार हुआ, उसी तरह उन पर भी पार्टी बदलने के लिए काफी दबाव डाला गया था। इतनी ही नहीं बल्कि अलग-अलग एजेंसियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई भी की। अनिल परब ने आगे कहा कि संभाजी महाराज के विचार और उनकी विरासत को अगर किसी ने आगे बढ़ाया है, तो वह छावा फिल्म में दिखने मिलेगा और मुझमें।
On compare statement of shiv sena ubt anil parab sanjay shirsat ram kadam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में घमासान; सुनेत्रा पवार की एंट्री की चर्चा से अजीत गुट ने भी ठोका दावा
May 28, 2026 | 07:41 AMनवभारत संपादकीय: नीट पेपर लीक ने खोली शिक्षा तंत्र की पोल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ असहनीय
May 28, 2026 | 07:37 AMआधी रात को धमाकों से कांपा ईरान, ट्रंप के ‘बड़े समझौते’ के दावे के बीच अमेरिकी सेना ने किया हमला, मचा हड़कंप
May 28, 2026 | 07:34 AMAI के कारण व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, 2030 तक 18 मिलियन नौकरियां होगी प्रभावित
May 28, 2026 | 07:29 AMYavatmal: कत्ल के लिए तेलंगाना ले जाए जा रहे 28 गोवंशीय पशु मुक्त; पिकअप वाहन सहित 9.40 लाख का माल जब्त
May 28, 2026 | 07:28 AMआज इस्तीफा दे रहे हैं सिद्धारमैया! नाश्ते की टेबल पर तय होगा कर्नाटक का अगला सीएम? सियासी हलचल तेज
May 28, 2026 | 07:24 AMट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द की सास गिरीबाला की अग्रिम जमानत, CBI कभी भी कर सकती है गिरफ्तार
May 28, 2026 | 07:23 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM











