Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आरक्षण पर ओबीसी समुदाय की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं करेगी सरकार: मंत्री पंकजा मुंडे ने किया आश्वस्त

Pankaja Munde: पंकजा मुंडे ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार मराठा आरक्षण मुद्दे पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं को नजरअंदाज नहीं करेगी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 10, 2025 | 09:06 PM

आरक्षण पर ओबीसी समुदाय की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं करेगी सरकार: (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार मराठा आरक्षण मुद्दे पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं को नजरअंदाज नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता ने यह टिप्पणी कैबिनेट उपसमिति की पहली बैठक में भाग लेने के बाद की। इस समिति का गठन पिछले हफ्ते ओबीसी के लिए कल्याणकारी योजनाओं को तेज़ी से लागू करने और आरक्षण से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए किया गया था। समिति की अध्यक्षता मंत्री एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले कर रहे हैं।

राज्य के सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग द्वारा ‘हैदराबाद गजटियर’ को लागू करने के संबंध में शासकीय आदेश (जीआर) जारी करने के बाद ओबीसी समुदाय में असंतोष की स्थिति पैदा हो गई है। इस आदेश के अनुसार, मराठा समुदाय के पात्र सदस्य कुनबी जाति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे।

ओबीसी की किसी भी चिंता को नजरअंदाज़ नहीं किया जाएगा

मुंडे ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमेशा राज्य में ओबीसी समुदाय के हितों की रक्षा करने वाले फैसले लिये हैं। हमने महाराष्ट्र में ओबीसी की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। ओबीसी की किसी भी चिंता को नजरअंदाज़ नहीं किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 350 जातियां ओबीसी के रूप में वर्गीकृत हैं।

ये भी पढ़े: समृद्धि महामार्ग पर चोरों ने कील नहीं..ठेकेदारों ने नोजल लगाई, पंचर गाड़ियों से मची खलबली तो आई सफाई

धन आवंटन जैसी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा

पंकजा मुंडे ने बताया कि बैठक के दौरान समुदाय के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ से संबंधित कार्यक्रमों और धन आवंटन जैसी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में मंत्री छगन भुजबल, संजय राठौड़, अतुल सावे, दत्तात्रेय भरने और गुलाबराव पाटिल भी उपस्थित थे। ओबीसी श्रेणी के तहत मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने के बाद इस समिति का गठन किया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Obc communitys concerns on reservation will not be ignored said pankaja munde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 09:06 PM

Topics:  

  • Mumbai News
  • OBC Quota
  • Pankaja Munde

सम्बंधित ख़बरें

1

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों की होगी सुरक्षित वापसी, सरकार दे रही प्राथमिकता: अजित पवार

2

‘मैं एक अडिग राष्ट्रवादी! नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने क्यों कहा ऐसा…

3

जन सुरक्षा विधेयक के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन, महाविकास आघाड़ी फिर आई एकसाथ

4

पुणे विस्फोट मामला: अदालत ने दी आरोपी को जमानत, मुकदमे में देरी का दिया हवाला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.