Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी में हैवी वाहनों पर नो एंट्री, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Mumbai News: भिवंडी में हैवी वाहनों की एंट्री पर स्थायी रोक लगा दी गई है, जिससे वैकल्पिक मार्गों के जरिए यातायात को सुगम बनाया जाएगा। लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 25, 2025 | 01:18 PM

भिवंडी में हैवी वाहनों पर नो एंट्री (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: बढ़ते यातायात दबाव और शहर की संकरी सड़कों पर रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए भिवंडी में हैवी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह आदेश ठाणे शहर यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट ने जारी किया है। इसके लागू होते ही शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग जाएगी, जिससे ट्रैफिक जाम से लंबे समय से जूझ रहे भिवंडीकरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

भिवंडी महानगर की आबादी लगभग 13 लाख से अधिक हो चुकी है। शहर में पंजीकृत सभी तरह के वाहनों की संख्या करीब 4,51,683 तक पहुंच चुकी है। औद्योगिक केंद्र होने की वजह से बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में ट्रक और हैवी गाड़ियां आती हैं, जिससे जाम की समस्या और गहराती जा रही थी।

वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

अधिसूचना के अनुसार गुजरात, वाड़ा और नासिक–मुंबई अंजुरकाटा मार्ग से आने वाले छह पहिया या उससे अधिक क्षमता वाले वाहनों को अब भिवंडी शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को कंजारपट्टी नाका फ्लाईओवर से होकर वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है। वाहन अब चाविन्द्रा, कड़ापे और मानकोली मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- भिवंडी में गड्ढे से फिसलकर डॉक्टर की मौत, नागरिकों ने सड़क जाम कर मनपा-ट्रैफिक विभाग पर फूटा गुस्सा

राजनोली और अंजुरपाटा मार्ग पर भी रोक

कल्याण और मुंबई से वाड़ा–गुजरात की ओर जाने वाले सभी हैवी वाहनों का प्रवेश भी राजनोली नाका और अंजुरपाटा क्षेत्र में स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन वाहनों को राजनोली नाका से बाएं मुड़कर वाविन्द्र–कंजारपट्टी पुल होते हुए आगे बढ़ना होगा।

इमरजेंसी सेवाओं को छूट

यह प्रतिबंध केवल वाणिज्यिक और भारी वाहनों पर लागू होगा। फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, पुलिस और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इससे बाहर रखा गया है।

भिवंडीकरों को राहत की उम्मीद

स्थानीय निवासियों का कहना है कि भारी वाहनों की भीड़ कम होने से शहर की सड़कों पर ट्रैफिक दबाव घटेगा और रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी।

No entry for heavy vehicles in bhiwandi will get relief from traffic jam in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 09:42 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

कीटनाशक बना मौत का जरिया! वर्धा में चार महीने में 299 लोगों ने पिया जहर, जानिए क्या है कारण?

2

ट्रैफिक जाम से भिवंडीकरों का टूटने लगा सब्र का बांध, गुस्साए नागरिकों ने किया चक्का जाम आंदोलन

3

384 गांवों में ‘एक गांव-एक गणपति’, जिले में 1900 सार्वजनिक मंडल, पुलिस के कड़े बंदोबस्त

4

वर्धा में जुआ पर पुलिस का शिकंजा, 8 जुआरी गिरफ्तार, 3.29 लाख का माल जब्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.