बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं है गिरीश महाजन पर भड़कने वाली महिला, BJP आईटी सेल पर महिलाओं को बदनाम करने का आरोप
Girish Mahajan Row Fact Check: गिरीश महाजन से सवाल करने वाली महिला पूजा मिश्रा नहीं है। बीजेपी के आईटी सेल पर बच्चे की चिंता में फंसी मां को बदनाम करने का आरोप।
- Written By: अनिल सिंह
Woman Arguing With Girish Mahajan Fact Check (फोटो क्रेडिट-X)
Woman Arguing With Girish Mahajan Fact Check: मुंबई के वर्ली इलाके में भाजपा के ‘जन आक्रोश मोर्चा’ के दौरान ट्रैफिक जाम में फंसी एक महिला द्वारा मंत्री गिरीश महाजन को फटकार लगाने का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर भाजपा आईटी सेल के दावों के विपरीत, यह स्पष्ट हो गया है कि वह महिला कोई बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं, बल्कि अपने बच्चे के लिए चिंतित एक सामान्य माँ थी।
मंगलवार को वर्ली के जंबोरी मैदान से एनएससीआई डोम तक निकाले गए इस मार्च के कारण भीषण ट्रैफिक जाम लग गया था। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला निडर होकर मंत्री महाजन और पुलिस बल से तीखे सवाल कर रही थी। इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाकर दावा किया गया कि यह महिला ‘बिग बॉस 5’ की प्रतियोगी और अभिनेत्री पूजा मिश्रा है, और वह मानसिक रूप से अस्थिर है।
आईटी सेल के दावों की खुली पोल
उत्तर प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख शशि शेखर और मुंबई आईटी सेल की पल्लवी ने महिला को पूजा मिश्रा बताकर ट्रोल करना शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला का यह व्यवहार “पैसे लेकर किया गया प्रचार” हो सकता है। हालांकि, विवाद बढ़ने और तथ्य सामने आने के बाद शशि शेखर ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर: फादर एग्नेल स्कूल में छात्र नेताओं का शपथ ग्रहण, पंचायती राज दिवस पर छात्रों को सिखाए लोकतंत्र के पाठ
सोलापुर में RPF की बड़ी कार्रवाई, सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम, 9 महिला आरोपी गिरफ्तार
संजय गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज करने से पुलिस का इनकार, पुलिस के रवैये से नाराज प्रशांत अम्बी
नागपुर अस्पतालों में पार्किंग के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, अब चार गुना जुर्माना
ये भी पढ़ें- संजय गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज करने से पुलिस का इनकार, पुलिस के रवैये से नाराज प्रशांत अम्बी
फैक्ट चेक में क्या निकला?
प्रसिद्ध फैक्ट-चेकर मोहम्मद जुबैर और ऑल्ट न्यूज़ ने इस मामले की गहन जांच की। जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो वाली महिला और अभिनेत्री पूजा मिश्रा के बीच कोई समानता नहीं है। जुबैर ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि भाजपा आईटी सेल के सदस्यों ने महिला की छवि खराब करने के लिए अप्रासंगिक तस्वीरों का सहारा लिया और उसे बदनाम करने का प्रयास किया।
गुस्से के पीछे की असली वजह
संबंधित महिला किसी फिल्म या पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा नहीं थी। वह वर्ली में अपने बच्चे को स्कूल बस से लेने आई थी। कामकाजी दिन होने के कारण भाजपा के मार्च ने सड़कों को ब्लॉक कर दिया था, जिससे महिला लगभग एक घंटे तक जाम में फंसी रही। अपने बच्चे की सुरक्षा और लोकेशन को लेकर बढ़ती चिंता ने उसके सब्र का बांध तोड़ दिया, जिसके बाद वह अपनी कार से उतरकर सीधे मंत्री के पास पहुंची और सड़कों को खाली करने की मांग की।
इस खुलासे के बाद अब सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जायज सवाल उठाने वाली एक माँ को इस तरह बदनाम करना लोकतंत्र और महिला सम्मान के विरुद्ध है।
