New Traffic Rules 2026: 45 दिन में भरना होगा ई-चालान, वरना बढ़ेगी परेशानी
केंद्र सरकार ने ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए New Traffic Rules लागू किए हैं।अब बार-बार उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी और ई-चालान प्रक्रिया भी पूरी तरह डिजिटल बनाई गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
न्यू ट्रैफिक रुल्स 2026 (सौ. सोशल मीडिया )
New Traffic Rules 2026 E Challan Fine: देश में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नए नियमों के अनुसार, यदि कोई चालक एक साल के भीतर पांच या उससे अधिक बार नियम तोड़ता है, तो उसे गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में रखा जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा संशोधित सेंट्रल मोटर व्हीकल्स (थर्ड अमेंडमेंट) रूल, 2026 को 20 जनवरी 2026 से लागू कर दिया गया है।
इन नियमों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और लापरवाह ड्राइविंग पर अंकुश लगाना है। खास बात यह है कि पिछले साल के उल्लंघनों को अगले साल में नहीं जोड़ा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के कफ परेड स्थित कवल मेंशन की पहली मंजिल पर उठी आग की लपटें, सुरक्षित निकाले गए लोग
पुणे जहरीली शराब कांड: भिवंडी से 5,929 किलो मेथनॉल जब्त, एफडीए ने गोदाम किया सील
मुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
एमबीपीटी भूमि विवाद पर फैसले का इंतजार, लाखों लोगों की जिंदगी और कारोबार दांव पर
ई-चालान सिस्टम हुआ डिजिटल और पारदर्शी
सरकार ने ई-चालान प्रणाली को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने पर जोर दिया है। अब पुलिस अधिकारी या अधिकृत सरकारी अधिकारी सीधे या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चालान जारी कर सकते हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए ऑटोमैटिक चालान जारी करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा।
New Traffic Rules के तहत चालान भेजने और भुगतान की समय सीमा तय
नए नियमों के तहत फिजिकल चालान 15 दिनों के भीतर और ई-चालान 3 दिनों के भीतर संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाना अनिवार्य होगा। चालान मिलने के बाद वाहन चालक को 45 दिनों के भीतर जुर्माना भरना होगा या आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसे चुनौती देनी होगी।
ये भी पढ़ें :- Bombay High Court ने अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज की, 25 साल की सजा पूरी होने का दावा नहीं माना
समय पर कार्रवाई नहीं करने पर नुकसान
यदि संबंधित व्यक्ति निर्धारित समय के भीतर चालान को चुनौती नहीं देता है, तो उसकी अपील स्वतः खारिज मानी जाएगी। ऐसे में चालकों के लिए जरूरी है कि वे समय पर जुर्माना भरें या कानूनी प्रक्रिया का पालन करें, ताकि अतिरिक्त परेशानी से बचा जा सके।
