Akola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Akola Market Closed: दिल्ली में विद्यार्थियों पर कथित मारपीट के विरोध में महाराष्ट्र बंद के दौरान अकोला जिले में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।
- Written By: आंचल लोखंडे
अकोला बंद- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Student Protest: दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुई कथित मारपीट के विरोध में एड. प्रकाश आंबेडकर ने गुरुवार को महाराष्ट्र बंद की घोषणा की थी। इस पृष्ठभूमि में अकोला जिला और महानगर में वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने बंद को समर्थन देते हुए, शांतिपूर्ण आंदोलन किया। हालांकि कुछ स्थानों पर विवाद की घटनाएं हुईं। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की।
सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने व्यापारियोंसे शांतिपूर्ण बंद का पालन करने का आवाहन किया। कई स्थानों पर पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात रहा। आंदोलनकारियों ने संविधानिक मार्ग से विरोध दर्ज कराते हुए विद्यार्थियों पर हुए कथित अन्याय के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ स्थानों पर पुलिस ने वंचित बहुजन आघाड़ी और समर्थक संगठनों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। आंदोलनकारियों का कहना था कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण था, जबकि पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की।
सभी तहसीलों में सफल रहा बंद
जिले की अकोट, तेल्हारा, मुर्तिजापुर, पातुर, बालापुर, बार्शीटाकली आदि ग्रामीण भागों में बंद पूरी तरह सफल रहा। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक सभी प्रतिष्ठान बंद देखे गए। पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में पुलिस का बड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था। कुछ स्थानों पर छुटपुट हिंसक घटनाओं के बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। शहर के सभी मुख्य बाजारपेठ बंद रहें। दाना बाजार, किराणा बाजार, कपड़ा बाजार की दुकानें बंद होने से करोड़ों के लेन-देन ठप रहा। हमाल और मालवाहक चालकों का रोजगार प्रभावित हुआ। दोपहर बाद व्यापार आंशिक रूप से शुरू हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक फाटा-खेड एलिवेटेड कॉरिडोर को गति: भूमि अधिग्रहण के लिए 175 करोड़ मंजूर; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
दो मासूम बेटियों के साथ मां ने खत्म की जिंदगी, नासिक जिले के देवला में पति समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज
छात्रों को मारने पर शिक्षकों पर कार्रवाई, तो पुलिस पर क्यों नहीं? दिल्ली में लाठीचार्ज से भड़के राज ठाकरे
जिला शप्र बंद रहा, वंचित का का दावा
वंचित बहुजन आघाड़ी के जिलाध्यक्ष प्रमोद देंडवे ने दावा किया है कि अकोला शहर के साथ साथ संपूर्ण जिला पूरी तरह से शांतिपूर्ण बंद रहा। उन्होंने शत प्रतिशत बंद सफल होने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि शिवसेना उबाठा का भी इस बंद को समर्थन था।
ये भी पढ़े: अकोला में अवैध गर्भपात किट बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश: LCB और FDA की संयुक्त कार्रवाई, एक गिरफ्तार
महाराष्ट्र बंद की पृष्ठभूमि में अमरावती परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ. महेश पाटिल तत्काल अकोला पहुंचे। न्यू क्लॉथ मार्केट और दाना बाजार में हुई तोड़फोड़ और विवाद के बाद उन्होंने स्थिति नियंत्रण में लेने के लिए स्वयं अकोला में डेरा डाला। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुचित घटनाएं रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए।
