फडणवीस में खुद की छवि देखते है शरद पवार, बोले- थकते क्यों नहीं हैं देवेंद्र
Sharad Pawar praised Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष ने भी उनकी नेतृत्व की क्षमता का लोहा माना और जमकर तारीफ की।
- Written By: प्रिया जैस
शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sharad Pawar praised Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को अपना 55 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें राज्य भर से ढेरों बधाईयां मिली। उनके जन्मदिन के मौके पर न केवल पक्ष बल्कि विपक्ष ने भी उन्हें सराहा और जमकर तारीफ की।महाराष्ट्र की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले एनसीपी अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गुण गाए।
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुझे फडणवीस की कार्य शैली में अपनी छवि दिखाई देती है। शरद पवार ने फडणवीस के कार्य की गति पर भी बात की। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि देवेंद्र फडणवीस लगातार 18 से 19 घंटे काम करने के बावजूद भी थकते क्यों नहीं हैं। यह सभी बाते शरद पवार ने एक इंटरव्यू के दौरान कही।
राज्य के भविष्य के लिए हरदम विचार
- देवेंद्र फडणवीस की कार्यशैली के बीच एक अद्भुत तालमेल है।
- देवेंद्र फडणवीस रोजाना 18-19 घंटे काम करते हैं।
- इतनी मेहनत के बाद भी फडणवीस थकते क्यों नहीं हैं? देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के शासन और प्रशासन पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
- राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, देवेंद्र फडणवीस के साथ उनका व्यक्तिगत आपसी तालमेल बेहद अच्छा है।
शरद पवार ने उनकी तारीफों के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि फडणवीस व्यक्तिगत संबंधों को राजनीति से अलग रखते हैं। वे एक दूरदर्शी नेता हैं, जो राज्य के भविष्य के लिए हमेशा बेहतर सोचते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
ईंधन संकट पर CM फडणवीस की सख्त चेतावनी! बाेले- पेट्रोल-डीजल की न करें जमाखोरी, अफवाहों से बचने की अपील
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
उद्धव ठाकरे ने की तारीफ
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी उनकी तारीफ की। उद्धव ठाकरे ने फडणवीस की सराहना करते हुए कहा कि वे बड़े मौके के हकदार है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की खास बातों में एक ये है कि वे दो विपरीत विचारधाराओं के नेताओं के साथ भी काम करने में सक्षम है।
एकनाथ शिंदे ने बताया दुरदर्शी नेता
एकनाथ शिंदे ने भी देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “विश्वास का हाथ, मित्रता का साथ हो महाराष्ट्र के उद्धार पर निरंतर ध्यान केंद्रित रहे। महाराष्ट्र की विकास यात्रा के महानायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!”
उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “महायुति के एक महान मित्र और सहयोगी, जो अपने सभी साथियों का दृढ़तापूर्वक नेतृत्व करते हैं, जनता की आवाज़ बुलंद करने वाले नेता, महाराष्ट्र की समृद्धि यात्रा में हमेशा मज़बूती से कदम उठाकर आगे रहने वाले मुख्यमंत्री, एक कुशल प्रशासक, अर्थशास्त्र और क़ानून के जानकार एक बुद्धिमान व्यक्ति, साथ ही एक ‘दूरदर्शी’ नेता। अनेक गुणों के संगम और सकारात्मकता के अनुकरणीय उदाहरण बन चुके हमारे मित्र देवेंद्र को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले, यही ईश्वर से हमारी प्रार्थना है!”
यह भी पढ़ें – यूबीटी पतन के जिम्मेदार संजय राउत, बावनकुले ने खोले तार, MVA में कलह की खोली पोल
एनसीपी-एसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस को बधाई देते हुए कहा, “महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। किसानों, गरीबों और आम लोगों का कल्याण आपके हाथों से हो!”
