नवाब मलिक का हाथ नहीं! समीर वानखेड़े मामले में NCB का बड़ा यू-टर्न, बताया आखिर किसके कहने पर हो रही है जांच?
Sameer Wankhede NCB: समीर वानखेड़े मामले में NCB का बड़ा खुलासा! बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा- नवाब मलिक के इशारे पर नहीं, बल्कि 2 शिकायतों के आधार पर हो रही है वानखेड़े की जांच।
- Written By: प्रिया जैस
नवाब मलिक और समीर वानखेड़े (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sameer Wankhede and Nawab Malik: स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि एजेंसी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर लगे अनियमितताओं के आरोपों की जांच खुली शिकायतों पर आधारित है न कि एनसीपी के नेता नवाब मलिक के इशारे पर।
NCB ने उपमहानिदेशक (दक्षिण पश्चिम क्षेत्र) विशाल सनप के माध्यम से दाखिल हलफनामे में दावा किया कि 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी वानखेड़े के खिलाफ पूछताछ दो खुली शिकायतों के आधार पर की गई। एजेंसी ने मलिक की ओर से किसी तरह संपर्क किए जाने की बात खारिज कर दी और कहा कि वानखेड़े के खिलाफ दर्ज पिछले मामलों में अनियमितताओं के आरोपों की जांच करना उसका कर्तव्य है।
NCB ने हाई कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
हलफनामे में कहा गया है, ध्यान देने योग्य है कि इनमें से कोई भी शिकायत नवाब मलिक ने दर्ज नहीं करवाई थी, और ये जांच उनके किसी भी संदेश के आधार पर शुरू नहीं की गई थीं। समीर वानखेडे ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मादक पदार्थ से संबंधित मामलों की जांच को चुनौती दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
CM फडणवीस ने कहा -138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
मुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
यह भी पढ़ें – 8 डेटोनेटर थे पूरी तरह फिट! जरा सी चूक और मलबे में तब्दील हो जाता दोसर भवन चौक; पढ़ें खौफनाक रिपोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा मामला शामिल
- इसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा मामला भी शामिल है।
- इसके बाद उन्होंने अपने वकील राजीव चव्हाण के जरिए अदालत में जवाबी हलफनामा प्रस्तुत किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें 2021 में क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कई मामलों का सामना करना पड़ रहा है।
- उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने भी उनसे रंजिश निकाली क्योंकि उन्होंने मादक पदार्थ मामले में उनके दामाद समीर खान को गिरफ्तार किया था।
