Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द

Bhandup Water Treatment Project में सलाहकार शुल्क को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थायी समिति में बीएमसी प्रशासन का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया, जबकि अतिरिक्त भुगतान को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 23, 2026 | 02:06 PM

भांडुप वॉटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandup Water Treatment Project News Update: भांडुप जलशुद्धीकरण परियोजना में सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी में रद्द हो गया।

दरअसल, बीएमसी प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की तकनीकी निगरानी के लिए मेसर्स टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड को सलाहकार नियुक्त करने तथा उन्हें 9।26 करोड़ रुपये का शुल्क देने का प्रस्ताव मनपा प्रशासन ने स्थायी समिति की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया था।

इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत लगभग 1235 करोड़ रुपये के आसपास है। इसमें से सलाहकार को 1 प्रतिशत (12 करोड़ 35 लाख) सलाहकार को दिया जाना है, जिसमें से 3 करोड़ 69 लाख रुपये पहले ही दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच

Maharashtra ST EV Bus: एसटी की ईवी बस परियोजना पर बढ़ा विवाद, तय समय में नहीं मिली 1,288 बसें

मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक

KEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित

एमआईएम के नगरसेवक व स्थायी समिति के सदस्य जमीर कुरैशी ने सवाल उठाया कि जब 1 प्रतिशत 12 करोड़ 35 लाख रुपये है तो 12 करोड़ 96 लाख क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 60 लाख 86 हजार 893 रुपये सलाहकार को अधिक क्यों दिया जा रहा है इसका कारण नहीं बताया गया है।

सलाहकार को दिए जा रहे है 20 करोड़ अतिरिक्त रुपये

कुरैशी ने बताया कि इसके अलावा सलाहकार को 20 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जा रहे है ताकि भविष्य में अगर परियोजना की लागत बढ़ जाए तो उस समय इस 20 करोड़ से बढ़ी हुई लागत की भरपाई की जाए, लेकिन अगर इस पैसे का इस्तेमाल नहीं होता है तो क्या यह अतिरिक्त पैसा बीएमसी को वापस मिलेगा। अगर ठेकेदार जानबूझकर लागत बढ़ने की बात कहता है तो बीएमसी अधिकारी कैसे निपटेंगे, जनता का पैसा है सोच समझकर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच

साल 1978 में बनाया गया था जल शोधन केंद्र

  • बता दें कि भांडुप जल शोधन केंद्र वर्ष 1978 में स्थापित किया गया था। लगातार रसायनों के संपर्क में रहने के कारण इसकी संरचना कमजोर हो चुकी है और इसकी आयु लगभग समाप्त हो गई है।
  • भविष्य में मुंबई पर जल संकट न आए और पानी की लीकेज रोकी जा सके, इसके लिए मनपा ने इस परियोजना को शुरू करने का फैसला किया है। इस परियोजना के डिजाइन, निर्माण और संचालन के लिए मेसर्स शंकरनारायण कन्स्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड को मुख्य ठेकेदार चुना गया है।
  • जीएसटी सहित इस विशाल परियोजना की कुल लागत 1235,99,57,954.35 रुपये यानी लगभग 1235 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
  • मनपा का लक्ष्य है कि मानसून अवधि सहित 42 महीनों में निर्माण कार्य और उसके बाद 3 महीनों के संचालन परीक्षण के साथ कुल 45 महीनों में यह परियोजना पूरी कर ली जाए।
  • स्थायी समिति की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को गति मिलेगी, जिससे भविष्य में मुंबईवासियों को अधिक सुरक्षित, आधुनिक, शुद्ध और निर्वाध जलापूर्ति उपलब्ध हो सकेगी।

Bhandup water treatment project consultant fee dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 02:06 PM

Topics:  

  • Mumbai News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.