NMIA लॉन्च: पहली फ्लाइट, पहली उड़ान और पहली मुस्कान-एयरपोर्ट बनाने वाले श्रमिक ही बने पहले यात्री
NMIA Inauguration: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान भरी गई। उद्घाटन दिवस पर एयरपोर्ट निर्माण में लगे श्रमिक भी यात्री बने, जिससे यह पल ऐतिहासिक और भावनात्मक बन गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
NMIA लॉन्च : पहली फ्लाइट, पहली उड़ान और पहली मुस्कान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Navi Mumbai International Airport : नवी मुंबई के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार को जब पहली वाणिज्यिक उड़ान ने आसमान छुआ, तो यह सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं थी, बल्कि उन हाथों का सम्मान भी था जिन्होंने इस सपने को जमीन पर उतारा। एयरपोर्ट के उद्घाटन दिवस पर इसके निर्माण से जुड़े कई श्रमिकों को पहली फ्लाइट में यात्रा का मौका दिया गया, जिससे यह दिन और भी यादगार बन गया।
उद्घाटन उड़ान के दौरान अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने एयरपोर्ट कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और पहली बार विमान यात्रा कर रहे लोगों से बातचीत की। इस खास मौके का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी साझा किया, जिसमें श्रमिकों और नए यात्रियों की खुशी साफ नजर आई।
गौतम अदाणी ने क्या कहा?
अपने संदेश में गौतम अदाणी ने कहा कि इस ऐतिहासिक उड़ान के असली नायक वही लोग हैं जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस परियोजना को साकार किया। उन्होंने लिखा कि रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ यह एयरपोर्ट भारत की बढ़ती बुनियादी ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। श्रमिकों के चेहरों पर दिखती मुस्कान देश की प्रगति की कहानी बयां करती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
मुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
मुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
इस पहली उड़ान में शामिल कई यात्री ऐसे थे जिन्होंने जीवन में पहली बार विमान में कदम रखा। एक महिला यात्री ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। वहीं कुछ श्रमिक ऐसे भी थे जिन्होंने खुद इस एयरपोर्ट की नींव रखी और अब उसी से उड़ान भरने का गौरव मिला।
नवी मुंबई एयरपोर्ट की पहली सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी हमारे कामगार साथी भी बने, जिनकी मेहनत और संकल्प से यह प्रोजेक्ट रिकॉर्ड समय में पूरा हो सका। इन मुस्कुराते चेहरों में हमारी श्रमशक्ति और निरंतर आगे बढ़ते भारत का आत्मविश्वास झलकता है। 🇮🇳 #NMIAL pic.twitter.com/VAb8A1OUEj — Gautam Adani (@gautam_adani) December 26, 2025
मुंबई में शुरू हुआ मल्टी-एयरपोर्ट युग
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन के साथ ही मुंबई अब उन वैश्विक महानगरों की सूची में शामिल हो गया है, जहां एक से अधिक हवाई अड्डे काम करते हैं। लंदन, न्यूयॉर्क और टोक्यो जैसे शहरों की तर्ज पर अब मुंबई महानगर क्षेत्र में भी मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम की शुरुआत हो चुकी है। इस एयरपोर्ट का विकास और संचालन अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। इसका उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करना है।
ये भी पढ़े: मनपा चुनाव से पहले महायुति पर संशय, भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने महायुति के लिए रखीं शर्तें
उद्घाटन के दिन बेंगलुरु से आई इंडिगो की पहली फ्लाइट सुबह 8 बजे वाटर कैनन सलामी के बीच उतरी। पहले ही दिन 9 घरेलू शहरों के लिए 48 उड़ानों का संचालन हुआ, जिनसे 4 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया।
