Navi Mumbai मनपा को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 में देश में पहला स्थान, सतत जल प्रबंधन में अग्रणी
Navi Mumbai मनपा ने सतत जल प्रबंधन और 100% अपशिष्ट जल पुनः उपयोग के आधार पर राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, जिससे शहर के ‘जल स्वयंपूर्ण’ मॉडल को राष्ट्रीय पहचान मिली।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ कैलाश शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई महानगरपालिका को सुनियोजित जल आपूर्ति प्रबंधन और अपशिष्ट जल पुनः उपयोग में ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए ‘छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024’ में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि के साथ स्थानीय स्वशासन निकाय श्रेणी में नवी मुंबई ने देश में अपना नेतृत्व सिद्ध किया है। मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में नवी मुंबई मनपा के आयुक्त डॉ कैलाश शिंदे ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शुभ हाथों से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। इस पुरस्कार के लिए देश भर से 751 प्रस्ताव आए थे, जिसमें नवी मुंबई ने देश में नंबर वन का स्थान प्राप्त किया।
शहर के लिए एक बड़ा सम्मानः मनपा आयुक्त
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस पुरस्कार समारोह में नवी मुंबई के ‘जल स्वयंपूर्ण’ मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद आयुक्त डॉ। कैलाश शिंदे ने कहा कि यह सम्मान शहर के लिए एक बड़ा सम्मान है और उन्होंने इस सफलता का श्रेय नवी मुंबई के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
पुरस्कार में नागरिकों की प्रमुख भूमिका
मनपा आयुक्त डॉ। शिंदे ने कहा कि यह नवी मुंबई की नियोजित, कुशल और सतत जल प्रणाली की सफलता है। नागरिकों के सहयोग ने इस पुरस्कार में प्रमुख भूमिका निभाई है, उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि मनपा भविष्य में सतत विकास के अनुरूप नीतियों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करता रहेगा। नवी मुंबई मनपा द्वारा कार्यान्वित किए गए अभिनव जल संरक्षण उपायों और अपशिष्ट जल पुनर्वक्रण पहलों ने शहर को देश के अन्य शहरों के लिए एक उदाहरण बना दिया है।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: साइबर क्राइम की मदद से 16 लाख के 101 मोबाइल मिले, नागरिकों में खुशी
नवी मुंबई मनपा को यह सम्मान दिलाने वाले महत्वपूर्ण पहलुओं में निम्नलिखित कार्य शामिल हैं
जल पुनः उपयोग में नेतृत्वः नवी मुंबई में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले 100%, अपशिष्ट जल को संसाधित करने की क्षमता है।
अनूठी दोहरी जल प्रणाली: नवी मुंबई देश का पहला नगर निगम बन गया है जिसने नए भवनों के लिए पीने के पानी के लिए एक अलग पानी की टंकी और पलशिंग और अन्य उपयोगों के लिए एक अलग पानी की टंकी (दो-टैंक प्रणाली) रखना अनिवार्य कर दिया है।
जल समृद्धि और बचतः मोरवे बांध के कारण शहर जल-समृद्ध है और पानी के पुनः उपयोग से पीने के पानी की महत्वपूर्ण मात्रा की बचत हो रही है।
जल वितरण में दक्षता: पानी की हर बूंद का मीटरिंग और 96% तक बिल वसूली के साथ पारदशी डिजिटल बिलिंग प्रणाली लागू है।
