- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navi Mumbai Illegal Bike Taxi Action Rapido Uber Rto Crackdown
Navi Mumbai में अवैध बाइक टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई, 75 से ज्यादा ड्राइवरों पर केस
Navi Mumbai: राज्य में बैन के बावजूद नवी मुंबई में ऐप-आधारित बाइक टैक्सी चलाने पर RTO ने 75 से ज्यादा ड्राइवरों पर कार्रवाई की है। 17 वाहन जब्त किए गए और 1.76 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक

रैपिडो बाइक टैक्सी (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai News In Hindi: राज्य में बाइक टैक्सी पर बैन के बावजूद ऐप से पैसेंजर बुक करके उन्हें ले जाने वाले 75 से ज्यादा बाइक टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ अब तक कार्रवाई की गई है, यह जानकारी नवी मुंबई उपप्रादेशिक परिवहन विभाग के अधिकारी दत्तात्रेय सांगोलकर ने मीडिया को दी।
उन्होंने बताया कि उक्त बाइक टैक्सी में रैपिडो कंपनी के ऐप से पैसेंजर ले जाने वाले 70 टू-व्हीलर ड्राइवरों और उबर कंपनी के ऐप से पैसेंजर ले जाने वाले 5 टू-व्हीलर ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियां टू-व्हीलर पर एक पैसेंजर को एक तय जगह तक पहुंचाने के लिए मोबाइल ऐप चलाती हैं। इन कंपनियों को अभी तक राज्य में बाइक टैक्सी चलाने को सरकार से परमिशन नहीं मिली है। इसलिए नवी मुंबई में यह कार्रवाई अब भी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
सांगोलकर ने बताया कि उक्त मामले में नवी मुंबई आरटीओ को शिकायतें मिली थीं कि ऐसी बाइक टैक्सी शहर में पैसेंजर ले जा रही हैं। इसी के तहत पिछले कुछ महीनों से इस मामले में कार्रवाई की जा रही है, उन्होंने बताया कि इस मामले में जनवरी 2025 से नवंबर 2025 तक गैर- कानूनी तरीके से पैसेंजर ले जाने वाले 75 से ज्यादा बाइक टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इनमें से 17 टू-व्हीलर जब्त किए गए हैं। गैर-कानूनी पैसेंजर ट्रांसपोर्ट के मामले में 1 लाख 76 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से अब तक संबंधितों से 51 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
जुर्माना भरने के बाद ही ब्लैक लिस्ट से होंगे बाहर
उन्होंने बताया कि जिन टू-व्हीलर पर जुर्माना लगाया गया है, उन्हें इस ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है, जब तक संबंधित ड्राइवर जुर्माना नहीं भरता, तब तक उन्हें ब्लैक लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा, उन्होंने बताया कि बार-बार कार्रवाई के बावजूद जानकारी मिली कि शहर में कुछ बाइक टैक्सी चल रही है। इसकी जांच के लिए एक टीम ने रैपिडो का इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़ें :- Mumbai कांग्रेस ने उत्तर भारतीय वोट बैंक जोड़ने के लिए अभियान शुरू, अवनीश तीर्थराज सिंह लीड करेंगे
इसमें तीन टू-व्हीलर द्वारा तीन बार की गई बुकिंग को स्वीकार करते हुए पैसेजर से किराया वसूलते हुए पाया गया। जिसके बाद आरटीओ की टीम ने इन तीनों टू-व्हीलर को जब्त कर के रैपिडो कंपनी के खिलाफ एपीएमसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
Navi mumbai illegal bike taxi action rapido uber rto crackdown
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर इजराइल-अमेरिका का प्रचंड हमला… ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ में 30 महिला पायलटों ने मचाई तबाही
Mar 03, 2026 | 09:15 AMहाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Mar 03, 2026 | 09:11 AMहोर्मुज की खाड़ी बंद करने की ईरान की धमकी… जहाजों को आग लगाने का ऐलान, दुनिया पर तेल संकट का साया
Mar 03, 2026 | 09:00 AMराज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
Mar 03, 2026 | 08:57 AMईरान की सरकार से भी ज्यादा ताकतवर IRGC, खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में खौफ का नया साया
Mar 03, 2026 | 08:42 AMईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग, हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 03, 2026 | 08:30 AMक्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
Mar 03, 2026 | 08:19 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













