नवी मुंबई के दीघा में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची, मचा अफरातफरी
Navi Mumbai Fire News: नवी मुंबई के दीघा इलाके में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में आग लगी। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
- Written By: आकाश मसने
नवी मुंबई के दीघा में स्क्रैप गोदाम में लगी आग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Scrap Godown Fire: नवी मुंबई के दीघा इलाके में गुरुवार को एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और चारों ओर धुएं का बड़ा गुबार फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
सूत्रों के अनुसार, आग गोदाम में रखे पुराने टायर, प्लास्टिक और धातु के कबाड़ में तेजी से फैल गई, जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में भीषण रूप ले लिया। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
#WATCH | नवी मुंबई, महाराष्ट्र: दीघा में स्थित स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/RihOmANjAr — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
आग को बुझाने में जुटे दमकल कर्मी
मौके पर दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने का काम कर रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया गया है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें:- पार्थ पवार के समर्थन में उतरी सुप्रिया सुले, बोलीं- तहसीलदार ने साइन किए ही नहीं तो सौदा हुआ कैसे
आग के कारणों को पता नहीं चला
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस और नगर निगम के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गोदाम क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की कमी और ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण के कारण इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। प्रशासन ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण होने के बाद विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
