DB Patil Airport Proposal: लोकसभा में पुष्टि, नवी मुंबई एयरपोर्ट नामकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी

Navi Mumbai International Airport का नाम लोकनेता और किसानों के नेता दी. बा. पाटिल के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है।
navi-mumbai-international-airport-passenger-growth-domestic-flights-update
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम लोकनेता और किसानों के नेता दी. बा. पाटिल के नाम पर रखने की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है।

केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करते हुए लोकसभा में इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। सिविल एविएशन मंत्रालय ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से “लोकनेता दी. बा. पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट” नामकरण का औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है। मंत्रालय के अनुसार, इस प्रस्ताव पर नियमानुसार विचार प्रक्रिया जारी है।

भूमिपुत्रों और किसानों के संघर्ष का प्रतीक

पनवेल, उरण, नवी मुंबई और रायगड़ जिले के किसानों और भूमिपुत्रों ने एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर लंबे समय तक आंदोलन किया था। दी. बा. पाटिल ने सिडको द्वारा अधिग्रहित की गई जमीनों के बदले किसानों को न्यायोचित मुआवजा दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष का नेतृत्व किया था। उनका नाम इस एयरपोर्ट से जुड़ना किसानों के आंदोलन को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है।

2022 में महाराष्ट्र कैबिनेट से मिली थी मंजूरी

शिंदे-फडणवीस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2022 में महाराष्ट्र कैबिनेट ने इस एयरपोर्ट का नाम दी. बा. पाटिल के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा गया था।

आंदोलनकारियों और नागरिकों में संतोष

अब केंद्र सरकार के स्तर पर सकारात्मक संकेत मिलने से आंदोलनकारियों, किसानों और स्थानीय नागरिकों में संतोष का माहौल है। माना जा रहा है कि सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लोकनेता दी. बा. पाटिल का नाम आधिकारिक रूप से मिल सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com