नाशिक सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा, तांत्रिक अशोक खरात पर 3 FIR दर्ज और 200 करोड़ की संपत्ति का पर्दाफाश
Ashok Kharat Blackmail Case News: तांत्रिक अशोक खरात के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की उगाही के आरोपों के बीच SIT जांच शुरू हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Ashok Kharat Epstein Files Maharashtra (फोटो क्रेडिट-X)
Ashok Kharat SIT Probe: नाशिक सेक्स स्कैंडल मामले में अब बेहद चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। तांत्रिक कैप्टन अशोक खरात की फाइल से ऐसे काले चिट्ठे निकल रहे हैं कि अब इससे महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई है।
सूत्रों के मुताबिक खरात अश्लील वीडियो की आड़ में ब्लेकमेलिंग कर करोड़ों रुपये की उगाही कर रहा था। अब राज्य की महायुति सरकार ने खरात के कारनामों की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है।
महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते को एसआईटी का हेड बनाया गया है। पुलिस ने मिले सबूतों के आधार पर खरात के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की हैं। सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में खरात के खिलाफ 35 साल की महिला के साथ यौन शोषण की शिकायत दर्ज हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Andheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5 विशाल पोर्टल बीम लॉन्च
Fake Census Forms: सावधान! जनगणना के नाम पर मांगा जा रहा बैंक विवरण और आधार; मनपा ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र में हेल्थ सेक्टर को बड़ा बूस्ट : 3,708 करोड़ के विदेशी कर्ज को मंजूरी, नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे
वावी पुलिस स्टेशन (नाशिक ग्रामीण) में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा शिरडी पुलिस स्टेशन (अहिल्यानगर) में अश्लील फोटो वायरल करने का केस दर्ज हुआ है। इन तीनों केस में मामला सिर्फ यौन शोषण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ब्लैकमेलिंग और फाइनेंशियल क्राइम का भी बड़ा एंगल है।
एपस्टीन से भी भयंकर
यूबीटी के प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि जिस तरह ढोंगी तांत्रिक खरात के कारनामे सामने आ रहे हैं, उससे लगता है कि यह अमेरिका की विवादित एपस्टीन फाइल से भी ज्यादा भयंकर कांड है, राज्य महिला आयोग की प्रमुख रुपाली चाकणकर भी इस भोंदू बाबा की शिष्या थीं। उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। राज्य में अंधविश्वास उन्मूलन कानून लागू है। इसके बावजूद सरकार में शीर्ष पदों पर बैठे लोग खरात के पास जाते थे।
हैरान करने वाला
यह हैरानी की बात है कि छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू, फुले, आंबेडकर के महाराष्ट्र में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। मैंने सुना है कि महिला आयोग की प्रमुख खरात के ट्रस्ट की ट्रस्टी है। अगर रुपाली चाकणकर नैतिक रूप से इस्तीफा नहीं देती हैं तो मुख्यमंत्री को तुरंत उनका इस्तीफा लेना चाहिए और नहीं तो उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।
छत्रपति संभाजी राजे, पूर्व सांसद
200 करोड़ की सम्पत्ति का खुलासा
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि खरात के नाम पर 200 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति है। खरात ने अलग-अलग अहम जगहों पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी हैं। सिन्नर, शिरडी और कोपरगांव इलाकों में भी करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी शामिल है। यह शिरडी के पॉश इलाके में उसके नाम पर चार एकड़ का प्लॉट है। मार्केट प्राइस के हिसाब से इस जमीन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा पद रही है।
महाराष्ट्र का ‘आसाराम’ है खरात : सपकाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि जिस तरह से खुलासे हो रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि खरात महाराष्ट्र का आसाराम बापू’ है। जिस तरह आसाराम और राम रहीम ने महिलाओं का यौन शोषण किया वही काम महाराष्ट्र में खरात कर रहा था। अगर सही जांच होगी तो सिर्फ 58 नहीं, सैकड़ों अश्लील वीडियो सामने आएंगे। यह भी पता लगाना चाहिए कि इस भोंदू बाबा को किन नेताओं का राजनीतिक आशीर्वाद प्राप्त है।
24 मार्च तक पुलिस कस्टडी
नाशिक पुलिस ने अशोक खरात को बुधवार की सुबह रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 24 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस बीच जानकारी मिली कि कनाडा कॉर्नर स्थित उसके ऑफिस से जब्त पेन ड्राइव में 58 अश्लील वीडियो मिले हैं।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: अगले 48 घंटों में विदर्भ-मराठवाड़ा में बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी टेंशन
ये सबूत खरात की खटिया खड़ी करने में काफी मददगार साबित होंगे। खरात पर आरोप है कि वह धार्मिक आस्था और दैवीय शक्ति के नाम पर महिलाओं को जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करने के साथ-साथ ब्लैकमेल और जबरन वसूली किया करता था।
