भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन का तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे है संजय राऊत

BJP Reaction on LPG Shortage Rumors: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने आरोप लगाया कि संजय राऊत गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है।
Navnath Ban
नवनाथ बन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Navnath Ban Attack on Sanjay Raut Gas Crisis: यूबीटी सांसद संजय राऊत पत्रकार परिषदों के माध्यम से अफवाहें फैलाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसा आरोप भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने लगाया।

उन्होंने कहा कि राऊत के बयानों से देश की बदनामी हो रही है और उन्होंने उनके वक्तव्यों की कड़ी आलोचना की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को हुई पत्रकार वार्ता में बन ने कहा कि संजय राऊत लगातार गैस की कमी को लेकर गलत जानकारी फैला रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि शहरों में गैस सिलेंडर बुक करने के बाद लगभग 25 दिनों में ही ग्राहक के घर तक सिलेंडर पहुंच रहा है। कुछ स्थानों पर सीमित कमी देखने को मिल रही है, लेकिन यह वितरकों द्वारा स्टॉक करने की वजह से हो रही है।

केंद्र और राज्य सरकार इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं होने दी जाएगी, ऐसा उन्होंने विश्वास जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दर्ज की गई हर मांग के अनुसार नागरिकों तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की स्थिति पर नियमित समीक्षा की जा रही है। ईरान समेत विभिन्न देशों से कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित रखने के प्रयास जारी हैं। भारत वर्तमान में लगभग 40 देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है और पेट्रोल व डीजल के लिए देश में कहीं भी लंबी कतारें नहीं लगी हैं।

गैस की कमी को लेकर कांग्रेस, राहुल गांधी और संजय राऊत सामान्य जनता में असंतोष फैलाने के लिए गलत जानकारी दे रहे हैं, ऐसा भी बन ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ जगह जानबूझकर सिलेंडर की स्टॉकिंग हो रही है और ऐसे स्टॉक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आदित्य ठाकरे को नुकसान पहुंचाने की साजिश राऊत ने की

मीठी नदी का कीचड़ खाकर कौन अमीर बना, मीठी नदी के कीचड़ से किसने घर बनवाया, यह मुंबईकर जानते हैं। इस घोटाले में दिनो मोरिया किसका मित्र था, किसके मित्र की जांच हुई और मीठी नदी के माध्यम से मुंबईकरों को कैसे लूटा गया, इसकी पूरी जानकारी सबको है। संजय राऊत लगातार मीठी नदी का उल्लेख करके आदित्य ठाकरे को मुश्किल में डालने का प्रयास कर रहे है। आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की साजिश संजय राऊत ने की है। उनका उद्देश्य आदित्य ठाकरे को खत्म करना और पूरे यूबीटी समूह पर नियंत्रण पाना है। इसके लिए वे मीठी नदी और उसके कीचड़ पर चर्चा कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com