-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nana Patole Declares Congress Will Protest On 25 January In Maharashtra
महाराष्ट्र में 25 जनवरी को कांग्रेस का महा-प्रदर्शन, दिल्ली से भी प्रमुख नेताओं की होगी एंट्री
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में हार का करारा झटका लगने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इस दौरान अब कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए 25 जनवरी को राज्यभर में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।

नाना पटोले (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर विपक्ष अब भी खफा बैठा हुआ है और सरकार बनने के बाद भी सरकार और चुनाव नतीजों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। अब कांग्रेस ने इन राज्य विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए 25 जनवरी को महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है।
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, जिसे भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, “पार्टी 25 जनवरी को पूरे महाराष्ट्र में जिला और तालुका स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के प्रमुख नेता भाग लेंगे।”
इस दौरान नाना पटोले ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर नवंबर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में होने वाले चुनावों में हेराफेरी का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस मानना है कि चुनाव के नतीजों में वोटों की हेराफेरी की गई। साथ ही कहा कि ये लोकतंत्र को कमजोर बनाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
नाना पटोले ने साधा निशाना
नाना पटोले ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, “हाल के चुनावों में आयोग के आचरण ने संस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर संदेह पैदा किया है। भाजपा और उसके सहयोगियों ने (महाराष्ट्र विधानसभा) चुनाव ईमानदारी से नहीं, बल्कि छल और धोखाधड़ी से जीते हैं। इसलिए, हमारी पार्टी ने पूरे राज्य में दिन भर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।”
मतदाताओं की संख्या में 50 लाख की वृद्धि कैसे?
नाना पटोले ने बताया कि दिल्ली से कुछ कांग्रेस नेता 25 जनवरी को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और मीडिया से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव के 6 महीने के अंदर-अंदर मतदाताओं की संख्या में 50 लाख की वृद्धि कैसे हुई और मतदान के दिन शाम 5 बजे के बाद 76 लाख वोट अचानक कैसे जुड़ गए? ट्रान्सपरेंसी की मांग के बावजूद, चुनाव आयोग ने कोई डेटा उपलब्ध नहीं कराया। अब, आम आदमी के साथ मतदान का विवरण साझा करने पर रोक लगाने के लिए लोकसभा में एक विधेयक पारित किया गया है।”
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आपको जानकारी दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को करारा झटका लगा, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 16 सीटें हासिल कीं, और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) को सिर्फ़ 10 सीटें मिलीं।
Nana patole declares congress will protest on 25 january in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














