मुंबई में 537 चॉलवासियों का सपना होगा पूरा, म्हाडा सौंपेगा आधुनिक पुनर्वास फ्लैटों का कब्जा
Naigaon BDD Chawl Redevelopment Plan: नायगांव बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के तहत 537 पात्र परिवारों को 5 जून से आधुनिक 2-बीएचके फ्लैटों का कब्जा मिलना शुरू होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
नायगांव बीडीडी चॉल पुनर्विकास (सोर्सः सोशल मीडिया)
Naigaon BDD Chawl Redevelopment Plan News: नायगांव बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के तहत लंबे समय से बेहतर आवास की प्रतीक्षा कर रहे 537 पात्र परिवारों को 5 जून से नए घरों की चाबी मिलने लगेगी। हाल ही में ओसी प्राप्त करने वाले तीन नए टावरों में बने आधुनिक 2-बीएचके फ्लैटों का कब्जा म्हाडा द्वारा चरणबद्ध तरीके से सौंपा जाएगा।
एशिया की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास योजनाओं में शामिल इस परियोजना के तहत 160 वर्ग फुट की पुरानी चॉलों में रहने वाले परिवारों को 500 वर्ग फुट कारपेट क्षेत्र वाले आधुनिक आवास निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे हजारों चॉलवासियों के बेहतर जीवन और आधुनिक सुविधाओं वाले घर का सपना साकार होने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ेगा।
बनाए जा रहे 20 पुनर्वास टावर
म्हाडा के माध्यम से लागू की जा रही बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना का उद्देश्य वर्षों से चॉलों में रह रहे निवासियों को आधुनिक आवास और बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। डॉ। बाबासाहेव आंबेडकर बीडीडी कॉम्प्लेक्स के नाम से विकसित किए जा रहे नायगांव परियोजना में दो पुनर्वास इमारतों के अंतर्गत 20 पुनर्वास टावर बनाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
23 मंजिला टावरों का निर्माण
इससे पहले 16 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में 5 पूर्ण टावरों में 864 पुनर्वास फ्लैट लाभार्थियों को सीपे गए थे। करीब 6.45 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली नायगांव परियोजना में वर्तमान में 42 चॉलों के 3,344 आवासीय व गैर-आवासीय किरायेदार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- TV Media Hub Project: मालाड में बनेगा वर्ल्ड क्लास मीडिया हब, फडणवीस ने SPV गठन को दी मंजूरी
दो चरणों में संचालित इस पुनर्विकास योजना के तहत पुरानी चॉलों की जगह आधुनिक सुविधाओं से युक्त 23 मंजिला टावरों का निर्माण किया जा रहा है। पुनर्विकास अवधि के दौरान निवासियों को वैकल्पिक आवास अथवा 25,000 रुपए प्रतिमाह की अग्रिम किराया सहायता 11 माह के लिए प्रदान की जा रही है। पुनर्वास योजना के अंतर्गत पहले 160 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले चॉल कमरों में रहने वाले पात्र परिवारों को अब 500 वर्ग फुट कारपेट क्षेत्र वाले आधुनिक 2-बीएचके फ्लैट निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
