Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूथ कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, चुनाव प्रबंधन, RTI और सोशल मीडिया पर मार्गदर्शन

Mumbai Youth Congress: मुंबई यूथ कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव की तैयारी के लिए दादर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया, जिसमें चुनाव प्रबंधन, RTI और सोशल मीडिया रणनीति पर मार्गदर्शन दिया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 07, 2025 | 07:03 PM

यूथ कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Follow Us
Close
Follow Us:

BMC Elections 2025: आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में दादर स्थित तिलक भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चुनाव प्रबंधन, महापालिका प्रशासन और सूचना का अधिकार (RTI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी, सचिव प्रभारी पवन मजेठिया और सचिव हरगुन सिंह भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई महानगरपालिका और RTI से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि “सूचना कैसे प्राप्त करें और जनहित में उसका प्रभावी उपयोग कैसे किया जाए, यह समझना बेहद जरूरी है।” साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “बूथ को मजबूत करें, बाकी सब अपने आप सम्भव हो जाएगा।”

विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एड. संदेश कोंडविलकर ने उम्मीदवारों हेतु नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, शर्तें और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। वहीं, पूर्व नगरसेवक आसिफ जकेरिया ने बीएमसी की संरचना और विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को नागरिकों की सेवा करते समय विभागीय प्रक्रियाओं की पूरी समझ होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

अंबरनाथ नपा व तहसील के तोड़ू दस्ते की संयुक्त कार्रवाई, शेतकी सोसायटी की जमीन से अतिक्रमण हटाना शुरू

महावितरण की ‘स्मार्ट वसूली’,बिल नहीं भरने वालों में मचा हड़कंप, सवा लाख उपभोक्ताओं पर गिरी गाज

महाराष्ट्र को दोहरा सम्मान, अशोक चव्हाण और श्रीकांत शिंदे को बड़ी जिम्मेदारी, मैत्री समूहों का करेंगे नेतृत्व

जंगल में आग रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग, वन मंत्री नाईक ने विधानसभा में दी जानकारी

ये भी पढ़े: हंगामेंदार होगा नागपुर का शीतसत्र! विपक्ष ने सरकार की चाय पार्टी का किया बहिष्कार

आवश्यक दिशा, जानकारी और आत्मविश्वास प्राप्त

भारतीय यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन मनु जैन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचार, संवाद और मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीतियों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। मुंबई यूथ कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर युवा पदाधिकारियों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें आगामी बीएमसी चुनाव में प्रभावी रूप से कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा, जानकारी और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ है।

Mumbai youth congress training camp bmc elections preparation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2025 | 07:03 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.