Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंडिगो की ‘मेगा गड़बड़ी’ पर मुंबई में बवाल! युवक कांग्रेस ने एयरपोर्ट पर किया विरोध प्रदर्शन

IndiGo Airlines की देरी, रद्द उड़ानों और खराब प्रबंधन के विरोध में मुंबई युवक कांग्रेस ने T2 टर्मिनल पर प्रदर्शन किया। जीनत शबरीन ने कड़े जुर्माने, मुआवजे और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Dec 13, 2025 | 06:07 PM

मुंबई एयरपोर्ट पर प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Youth Congress Protest: इंडिगो एयरलाइंस के लगातार खराब प्रबंधन के कारण पिछले कई दिनों से हजारों यात्री परेशान हैं। मनमाने तरीके से उड़ानें रद्द करना, घंटों की देरी, कोई स्पष्ट जानकारी न देना और यात्रियों के साथ अपमानजनक व्यवहार से लोग त्रस्त हो गए हैं।

इंडिगो की इस लापरवाही और केंद्र सरकार की मूकदर्शक भूमिका के विरोध में अपना आक्रोश दर्ज कराने के लिए मुंबई युवक कांग्रेस की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी 2 टर्मिनल पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मुंबई युवक कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन आंदोलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुंबई युकां ने सरकार पर साधा निशाना

इस अवसर पर मुंबई युवक कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन ने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस का प्रशासन और प्रबंधन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। यात्रियों की दुर्दशा के बावजूद केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। यह सिर्फ उपेक्षा नहीं, बल्कि यात्रियों के अधिकारों पर हनन भी है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन का गैर-जिम्मेदाराना रवैया हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

अजित पवार चाहते थे NCP के दोनों गुटों का विलय; संजय राउत ने बताया क्यों और किसने डाली रुकावट

महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस का रुख साफ, सत्ता की अटकलों पर लगा विराम, विपक्ष में निभाएगी मजबूत भूमिका

Thane News: तालाबों की नगरी में बना अनूठा त्रिमंदिर, एक साथ विराजे जैन, हिंदूओं के कई देवी देवता

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: एनडीए का हिस्सा बनी रहेगी राकांपा, सुनील तटकरे ने विलय की खबरों को किया खारिज

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र निकाय चुनाव: मतदाता सूची जारी होने की तारीखें बदलीं, 29 निगमों के लिए नए शेड्यूल का ऐलान

युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इंडिगो एयरलाइंस पर यात्रियों की धोखाधड़ी, गलत सूचना और सेवा में ढिलाई के लिए कड़ा आर्थिक जुर्माना लगाया जाए। उड़ान रद्द या विलंबित होने पर सभी यात्रियों को अनिवार्य मुआवजा दिया जाए तथा आर्थिक और मानसिक क्षति की भी भरपाई की जाए। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई हो और उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जाए। जीनत शबरीन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और इंडिगो ने इन मांगों को मान कर सुधार नहीं किए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और यात्रियों के अधिकारों के लिए बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा।

Mumbai youth congress protest indigo flight delays mismanagement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 10:57 PM

Topics:  

  • Congress
  • IndiGo
  • Maharashtra
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.