Mumbai Weather Update : सुहानी सुबह लेकिन खराब AQI, जानिए कैसा रहने वाला है गुरुवार का मौसम
Mumbai Pollution Update Hindi News : मुंबई में गुरुवार की सुबह 15°C की ठंडक और धूप भरा मौसम रहा, लेकिन धुंध और बढ़ते प्रदूषण ने राहत कम कर दी। शहर का AQI 144 दर्ज हुआ, जो ‘खराब’ श्रेणी में शामिल है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशस मीडिया )
Mumbai Weather News : गुरुवार की सुबह मुंबईवासियों के लिए एक राहत भरी ठंडक लेकर आई। खिली हुई धूप, हल्की हवाएं और न्यूनतम 15°C तापमान ने शहर को एक सुहावना एहसास दिया। हालांकि, मौसम की इस मेहरबानी के बीच, हवा में धुंध की एक पतली परत मौजूद रही।
मुंबई का बढ़ता एयर पॉल्यूशन इसकी मुख्य वजह है। आईएमडी के अनुसार, मुंबई में गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान 32°C रहने का अनुमान है, लेकिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की कहानी इससे अलग है। AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह शहर का समग्र AQI 144 दर्ज किया गया, जो इसे ‘खराब’ श्रेणी में रखता है।
निर्माण कार्य एयर पॉल्यूशन की बड़ी वजह
शहर में बड़े पैमाने पर चल रहे विकास और निर्माण कार्य जैसे -मेट्रो लाइनें, कोस्टल रोड प्रोजेक्ट, फ्लाईओवर और निजी निर्माण पॉल्यूशन का मुख्य कारण बने हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: मानसून से पहले BMC का महाअभियान, 5 महीनों में 32 लाख घरों की जांच, हजारों डेंगू-मलेरिया के लार्वा नष्ट
UN Weather Alert: अगले 5 सालों में टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, UN ने दी दुनिया को बड़ी चेतावनी
दीपाली सैयद को जान से मारने की धमकी, रूपाली चाकणकर और अशोक खरात पर बनने वाली फिल्म बनी वजह
Summer Safety Tips MP: भीषण गर्मी का प्रकोप, CM डॉ. मोहन यादव की प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील
इन परियोजनाओं से उड़ने वाली धूल और महीन particulate matter (PM2.5 और PM10) कण हवा में घुल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की धीमी गति के कारण ये कण अधिक समय तक शहर के ऊपर जमा रहते हैं।
पॉल्यूशन के टॉप हॉटस्पॉट
शहर के कई इलाके खतरनाक रूप से पॉल्यूशन की चपेट में हैं : वडाला ट्रक टर्मिनल यहां AQI 368 दर्ज किया गया जो बेहद चौंकाने वाला है, इसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। यह स्तर स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें:-Winter Alert: ठंड में BP बढ़ना सामान्य नहीं! ये छुपा हुआ कारण पड़ सकता है भारी, जानें कैसे बचें?
अन्य प्रदूषित क्षेत्र
| क्षेत्र (Location) | AQI स्तर | श्रेणी |
|---|---|---|
| देवनार | 197 | खराब |
| बांद्रा | 187 | खराब |
| वर्ली | 180 | खराब |
| चेंबूर | 177 | खराब |
जैसे कमर्शियल और रेजिडेंशियल एरिया भी पॉल्यूशन की चपेट में हैं।
यहां थोड़ी राहत
मुंबई के उपनगरीय इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स थोडा बेहतर रहा। गोवंडी, कांदिवली (पूर्व), चारकोप जैसे इलाके एयर क्वालिटी इंडेक्स में मॉडरेट की श्रेणी में आए हैं।
| क्षेत्र (Location) | AQI स्तर | श्रेणी |
|---|---|---|
| गोवंडी | 63 | संतोषजनक |
| कांदिवली (पूर्व) | 67 | संतोषजनक |
| चारकोप | 85 | मध्यम |
