शून्य नामांकन और पुराने सिलेबस पर कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था सुधारने की दिशा में यूनिवर्सिटी का कदम
Mumbai University ने शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और प्रासंगिक बनाने के लिए 304 पुरानी परीक्षाएं बंद करने का निर्णय लिया है। इनमें कई परीक्षाएं ऐसी थीं जिनमें वर्षों से कोई छात्र पंजीकृत नहीं हुआ था।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई यूनिवर्सिटी (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai University Stops Obsolete Exams: मुंबई यूनिवर्सिटी ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रासंगिक और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पुराने और अप्रचलित पाठ्यक्रमों से जुड़ी कुल 304 परीक्षाओं को बंद करने की घोषणा की है।
इनमें से 125 परीक्षाएं ऐसी हैं जिनमें पिछले दो से तीन शैक्षणिक वर्षों से एक भी छात्र पंजीकृत नहीं हुआ, जबकि 179 परीक्षाएं उन पाठ्यक्रमों से संबंधित हैं, जिनकी अवधि समाप्त हुए 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
मुंबई यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, शून्य नामांकन के कारण जिन परीक्षाओं को निष्क्रय घोषित किया गया है, उनमें वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की 23, मानविकी संकाय की 15, अंतर्विषयक संकाय की 42 तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय की 45 परीक्षाएं शामिल हैं। लंबे समय से छात्रों की रुचि न होने के कारण इन पाठ्यक्रमों की उपयोगिता समाप्त हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
छात्रों के पंजीकरण होने पर शुरू होंगी परीक्षाएं
हालांकि, यूनिवर्सिटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में किसी संबद्ध महाविद्यालय या संस्था द्वारा इन पाठ्यक्रमों में छात्रों के नामांकन का प्रस्ताव प्राप्त होता है, तो केवल उन्हीं पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को पुनः सक्रिय किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- तकनीकी अड़चन और अधूरा निर्माण बना वजह, मेट्रो-9 शुरू होने का सपना फिर लटका
ऐसे मामलों में परीक्षा कार्यक्रम, प्रश्नपत्र निर्माण, परीक्षक नियुक्ति सहित सभी प्रक्रियाएं विश्वविद्यालय के नियमानुसार की जाएगी। दूसरी ओर, जिन 179 परीक्षाओं के पाठ्यक्रम 10 वर्ष की निर्धारित अवधि पूरी कर चुके हैं, उन्हें स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की 86, मानविकी की 38, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की 10 तथा अंतर्विषयक पाठ्यक्रमों की 45 परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं का विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय द्वारा 10 फरवरी 2026 को जारी परिपत्र के परिशिष्ट 1 और 2 में दिया गया है।
