Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी-मोदी टारगेट कर रहे, शिंदे नकली हिंदू बनकर देख रहे, शंकराचार्य विवाद पर संजय राउत ने छोड़ा सियासी तीर

Sanjay Raut on Magh Mela Controversy: संजय राउत का मुख्यमंत्री शिंदे पर तीखा हमला! शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद को बताया 'पाखंड और मौकापरस्ती'। शिंदे के हिंदुत्व को बताया नकली। पढ़ें रिपोर्ट।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 22, 2026 | 02:14 PM

संजय राउत-शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद-एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy: प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को लेकर अब शिवसेना यूबीटी सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने एक पोस्ट कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। संजय राउत ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ एकनाथ शिंदे का कनेक्शन उजागर किया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के इस विवाद को पाखंड और मौकापरस्ती करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी और योगी उन्हें टारगेट बना रहे है और दूसरी ओर एकनाथ शिंदे नकली हिंदू बनकर देख रहे है।

संजय राउत ने किया पोस्ट

संजय राउत ने अपने पोस्ट में हिंदुत्व समर्थकों पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “पाखंड और मौकापरस्ती: जब शिंदे मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया और उन्हें वर्षा बंगले में आमंत्रित किया। उन्होंने उनके साथ पूजा-पाठ और अनुष्ठान किए।”

सम्बंधित ख़बरें

पुणे: उपमुख्यमंत्री का ‘फर्जी OSD’ गिरफ्तार; DCP पर जमाई धौंस तो खुली पोल, सलाखों के पीछे पहुंचा जालसाज

Sanjay Nirupam: बड़बोले ट्रम्प के दोगले बयानों से पैदा हो रही भ्रम की स्थिति, ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले निरुपम

ठाणे-बोरीवली का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में! SGNP टनल प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब तक होगा काम पूरा

Operation Tiger Maharashtra Update: शिंदे गुट के डिनर में पहुंचे ठाकरे के सांसद, क्या फिर होगा बड़ा दलबदल?

Hypocrisy and opportunism: When Shinde was the Chief Minister, he gave Shankaracharya Avimukteshwaranand the status of a state guest and invited him to the Varsha bungalow.
He performed puja and rituals with him.
Today, that same Shankaracharya is being subjected to police… pic.twitter.com/3Cvk50ZiQI — Sanjay Raut (@rautsanjay61) January 22, 2026

संजय राउत ने शिंदे को नकली हिंदुत्व बताते हुए आगे लिखा, “आज, उसी शंकराचार्य पर मुख्यमंत्री योगी और मोदी पुलिस से लाठीचार्ज करवा रहे हैं। और शिंदे और उनका नकली हिंदुत्व चुप हैं! वाह, हिंदुत्व समर्थकों-शाबाश!”

क्या है मामला?

मौनी अमावस्या के दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पालकी में बैठकर संगम में स्नान के लिए गए। यहां पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज होकर अविमुक्तेश्वरानंद बिना स्नान किए संगम तट से और आरोप लगाया कि उनके दर्जनों शिष्यों को पुलिस अधिकारियों ने बुरी तरह पीटा।

यह भी पढ़ें – रिटायरमेंट से पहले ‘चहल’ का कद बढ़ा, पुलिस आवास परियोजना की कमान, मिला ‘राज्य मंत्री’ का दर्जा

उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें संगम तट से हटाया और कहा कि वे जहां है वहीं रहे। इस पर डिविज़नल कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर साफ किया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नहाने से नहीं रोका गया, बल्कि उनकी पालकी को आगे जाने से रोका गया था और उनसे पैदल जाने का अनुरोध किया गया था। देखते ही देखते ये मामला बढ़ गया और अब उनके शंकराचार्य होने की भूमिका पर सवाल खड़ा हो गया।

Mumbai senior citizen cheated 16 lakhs digital arrest delhi bomb blast threat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 01:38 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Mumbai
  • Sanjay Raut
  • Shankaracharya Avimukteshwarananda

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.