- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Govt Appoints Iqbal Singh Chahal Chairman Mumbai Police Housing Project
रिटायरमेंट से पहले ‘चहल’ का कद बढ़ा, पुलिस आवास परियोजना की कमान, मिला ‘राज्य मंत्री’ का दर्जा
State Minister Iqbal Singh Chahal: इकबाल सिंह चहल बने मुंबई पुलिस हाउसिंग प्रोजेक्ट के अध्यक्ष। मिला राज्य मंत्री का दर्जा। सेवानिवृत्ति के बाद 1 फरवरी से संभालेंगे पद। जानें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस

इकबाल सिंह चहल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
BMC Commissioner: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के पूर्व आयुक्त इकबाल सिंह चहल को महाराष्ट्र सरकार की ‘मुंबई पुलिस हाउसिंग टाउनशिप’ परियोजना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद राज्य मंत्री के दर्जे का होगा।
बुधवार को जारी एक शासकीय आदेश (जीआर) के अनुसार, फिलहाल अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के तौर पर प्रभार संभाल रहे चहल इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होंगे जिसके बाद वह मुंबई पुलिस आवासीय परियोजना का कार्यभार संभालेंगे। बीएमसी के पूर्व आयुक्त चहल पिछले साल मुख्य सचिव बनने की दौड़ में राजेश अग्रवाल से हार गए थे।
मुंबई पुलिस हाउसिंग टाउनशिप परियोजना
‘मुंबई पुलिस हाउसिंग टाउनशिप’ परियोजना का उद्देश्य सुरक्षा कर्मियों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है ताकि पुलिस बल का बेहतर जीवन स्तर और कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। परियोजना में बड़े पैमाने पर योजना बनाना, भूमि अधिग्रहण, कई सरकारी एजेंसी के साथ समन्वय, आधारभूत ढांचे का विकास, वित्तीय प्रबंधन और समयबद्ध क्रियान्वयन शामिल है जिसके लिए उच्च स्तरीय प्रशासनिक अनुभव एवं विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान-इजरायल युद्ध का असर: क्या बढ़ेंगे ड्राई फ्रूट और मसालों के दाम? जानें नवी मुंबई APMC मार्केट का ताजा हाल
पुणे: CBI अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 10.74 करोड़ की ठगी, सोलापुर से साइबर ठग गिरफ्तार
उल्हासनगर में प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों की बल्ले-बल्ले! 4 दिन के लिए ‘अभय योजना’ लागू, 100% ब्याज होगा माफ
मुंबई दहलाने की साजिश! विधानभवन, BSE और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शहर में हाई अलर्ट जारी
36 वर्षों से दे रहे सेवा
जीआर में कहा गया है कि सरकार इस परियोजना के सफल एवं समय पर क्रियान्वयन के लिए रणनीतिक नेतृत्व, निगरानी और समन्वय उपलब्ध कराने के वास्ते उचित प्रशासनिक क्षमता वाले सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति को उपयुक्त एवं आवश्यक मानती है।
इसमें कहा गया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल के पास प्रशासन, परियोजना प्रबंधन, केंद्र एवं राज्य की विभिन्न एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित करने का व्यापक अनुभव है और 36 वर्षों से अधिक की सार्वजनिक सेवा का उनका रिकॉर्ड बेदाग है। चहल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें – CM फडणवीस के गढ़ में बनेगी महिला महापौर, देखें विदर्भ में मनपा आरक्षण की पूरी लिस्ट
शासकीय आदेश में कहा गया है, ‘‘उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद एक फरवरी, 2026 से ‘मुंबई पुलिस हाउसिंग टाउनशिप’ परियोजना के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाता है।” जीआर के अनुसार, यह नियुक्ति महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री के समकक्ष दर्जे की होगी। कोरोना वायरस महामारी के दौरान बीएमसी आयुक्त के रूप में कार्य करने के अलावा चहल मुख्यमंत्री कार्यालय में भी एक पद संभाल चुके हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra govt appoints iqbal singh chahal chairman mumbai police housing project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-इजरायल युद्ध का असर: क्या बढ़ेंगे ड्राई फ्रूट और मसालों के दाम? जानें नवी मुंबई APMC मार्केट का ताजा हाल
Mar 12, 2026 | 03:22 PMक्रीमी लेयर में कौन…किसे मिलेगा रिजर्वेशन? OBC आरक्षण पर ‘सुप्रीम’ फैसला, अब मोदी सरकार बदलेगी 1993 के नियम?
Mar 12, 2026 | 03:21 PMअमेरिका में ईरानी ‘स्लीपर सेल’ का बड़ा खतरा, निशाने पर ट्रंप और टेक कंपनियां; 700 से ज्यादा एजेंट एक्टिव
Mar 12, 2026 | 03:20 PMपुणे: CBI अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 10.74 करोड़ की ठगी, सोलापुर से साइबर ठग गिरफ्तार
Mar 12, 2026 | 03:18 PMनेपाल के नए PM होंगे बालेंद्र शाह? चुनाव रिजल्ट में RSP का दबदबा, भारत के साथ मजबूत रिश्ते बनाने की कही बात
Mar 12, 2026 | 03:15 PMउल्हासनगर में प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों की बल्ले-बल्ले! 4 दिन के लिए ‘अभय योजना’ लागू, 100% ब्याज होगा माफ
Mar 12, 2026 | 03:10 PMक्या ईरान युद्ध में फंस गए हैं ट्रंप? भारी खर्च के बाद भी नहीं डिगी ईरान की इस्लामिक सरकार
Mar 12, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM











