रानीबाग चिड़ियाघर के लिए मुंबई मेयर का बड़ा कदम, गुजरात से मांगे एशियाई शेरों के दो जोड़े
Mumbai Ranibaug Zoo में एशियाई शेर लाने की पहल तेज हो गई है। रितु तावड़े ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर चिड़ियाघर के लिए 2 नर और 2 मादा शेर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एशियाई नर और मादा शेर (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Ranibaug Zoo Mayor Request: मुंबई के भायखला स्थित प्रसिद्ध रानीबाग चिड़ियाघर में जल्द एशियाई शेर देखने को मिल सकते हैं। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर उनकी सरकार से सेवाभाव के तहत चिड़ियाघर के लिए एशियाई शेरों के दो जोड़े उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह पत्र 25 फरवरी को भेजा गया था। मेयर ने अपने पत्र में गुजरात सरकार से अनुरोध किया है कि मुंबई के भायखला क्षेत्र में स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान और चिड़ियाघर के लिए दो नर और दो मादा एशियाई शेरों के स्थानांतरण की अनुमति दी जाए। यह चिड़ियाघर आम लोगों के बीच ‘रानीबाग’ के नाम से काफी लोकप्रिय है और यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक और परिवार घूमने आते हैं।
चिड़ियाघर के आधुनिकीकरण का पहला चरण पूरा
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने चिड़ियाघर के आधुनिकीकरण परियोजना का पहला चरण पूरा कर लिया है। इस चरण में हम्बोल्ट पेंगुइन प्रदर्शनी, नया टिकट कार्यालय, आधुनिक पशु अस्पताल और आगंतुकों के लिए कई नागरिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इन सुविधाओं से चिड़ियाघर की व्यवस्था और पर्यटकों का अनुभव बेहतर हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
‘वह हमारी सदस्य नहीं’: MBBS छात्रा सेजल पवार के वीडियो विवाद पर KEM MARD का बड़ा बयान, जानें ऐसा क्यों कहा?
मनोरंजन के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का कड़ा रुख
महाराष्ट्र में अनाथ और बेसहारा बच्चों को मिलेंगे 2500 महीना, जानिए बालसंगोपन योजना की पूरी प्रक्रिया
मुंबई में जल संकट की आशंका, बीएमसी अब करेगी 18 हजार कुओं के पुनर्जीवन की तैयारी
दूसरे चरण में बने नए बाड़े
परियोजना के दूसरे चरण के तहत कई वन्यजीवों के लिए नए बाड़े और आधुनिक आवास तैयार किए गए हैं। इनमें एशियाई शेर, बाघ, भालू, लकड़बग्घा, तेंदुआ, चित्तीदार हिरण और विभिन्न पक्षियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्थान शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- मुंबई की 25,000 हाउसिंग सोसाइटी को राहत, बीएमसी जल्द लागू करेगी नई ओसी नीति
गिर वन की तर्ज पर तैयार किया गया शेरों का बाड़ा
मेयर रितु तावड़े ने बताया कि शेरों के लिए तैयार किया गया बाड़ा गुजरात के गिर वन राष्ट्रीय उद्यान के आसपास स्थित मालधारी बस्तियों की तर्ज पर बनाया गया है। इसका उद्देश्य शेरों को प्राकृतिक वातावरण जैसा माहौल देना है ताकि वे सहज रूप से रह सकें। यदि गुजरात सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो आने वाले समय में मुंबई के रानीबाग चिड़ियाघर में एशियाई शेर पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बन सकते हैं।
