आफत की बारिश के बीच 2 दिन ‘रेड अलर्ट’ की चेतावनी, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद करने की उठी मांग
Mumbai Rain Red Alert Milind Deora: मुंबई में 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी। सांसद मिलिंद देवरा ने स्कूल-कॉलेज बंद करने की अपील की।
- Written By: अनिल सिंह
4 और 5 जुलाई को मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट
Mumbai Rain Red Alert: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश अब और अधिक खतरनाक रूप अख्तियार करने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और उपनगरों के लिए आगामी 4 और 5 जुलाई (2026) को भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इस चेतावनी के बाद महानगर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
इसी बीच, शिवसेना (शिंदे गुट) के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने छात्रों की सुरक्षा का हवाला देते हुए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद करवाने की बड़ी अपील की है।
अगले 48 घंटे मुंबई के लिए बेहद गंभीर, रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने मजबूत मानसूनी सिस्टम के कारण मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं। 4 और 5 जुलाई को मुंबई के कई हिस्सों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही, इस अवधि के दौरान समंदर में ऊंची लहरें उठने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से जलभराव वाले इलाकों और तटीय क्षेत्रों से पूरी तरह दूर रहने का आग्रह किया है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, निजी अस्पताल रेफरल पर होगी कार्रवाई
पहले अज़ान प्रतियोगिता कराई, अब याद आए राम?, उद्धव ठाकरे पर बरसे नितेश राणे, कहा- वे पाकिस्तानी एजेंट हैं
रोजगार भी, सुरक्षित सफर भी: महिलाओं के लिए पिंक ई-रिक्शा योजना, मंत्री अदिती तटकरे ने बताई सरकार की योजना
क्या नागरिकों को गुलाम बनाया जा रहा है? मुंबई पुलिस की तड़ीपारी कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार
ये भी पढ़ें- क्या नागरिकों को गुलाम बनाया जा रहा है? मुंबई पुलिस की तड़ीपारी कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार
मिलिंद देवरा ने बीएमसी को लिखा पत्र
लगातार बिगड़ते मौसम और जलभराव के कारण सड़कों व लोकल ट्रेनों की थमती रफ्तार को देखते हुए सांसद मिलिंद देवरा ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप किया है। देवरा ने एकनाथ शिंदे और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि 4 और 5 जुलाई को मुंबई के सभी प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों में आधिकारिक छुट्टी घोषित की जाए। देवरा ने कहा, “भारी बारिश और जलभराव के कारण छोटे बच्चों और कॉलेज जाने वाले छात्रों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, और ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन कदम उठाना बेहद जरूरी है।”
बीएमसी ने प्रशासनिक अमले को किया अलर्ट
‘रेड अलर्ट‘ की घोषणा के बाद बीएमसी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। अंधेरी सब-वे, हिंदमाता, सायन, कुर्ला और मानखुर्द जैसे संभावित जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन सक्रिय कर दिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और मुंबई पुलिस की टीमों को भी तटीय और निचले इलाकों में तैनात किया गया है। बीएमसी ने कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रहने के निर्देश दिए हैं और नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।
