Mumbai: गृह विभाग का बड़ा फैसला, मुंबई पुलिस को 2 नए DCP जोन और 3 ACP विभाग

Mumbai में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए गृह विभाग ने 4 नए पुलिस स्टेशन, 2 DCP जोन और 3 ACP विभागों के गठन को मंजूरी दी है। शहर में वर्तमान में 95 पुलिस स्टेशन, 41 डिवीजन और 12 जोन है।
मुंबई पुलिस (pic credit; social media)
मुंबई पुलिस (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तेजी से बढ़ती जनसंख्या, शहरी विस्तार और कानून-व्यवस्था की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए। महाराष्ट्र राज्य के गृह विभाग ने मुंबई पुलिस बल के ढांचे को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

गृह विभाग ने 12 दिसंबर को जारी शासन निर्णय के माध्यम से मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत चार नए पुलिस स्टेशन, दो नए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोन तथा तीन नए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विभाग के गठन को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार, जोन-8 में दो, जोन-7 में दो, जोन-11 में एक और जोन 10 में एक पुलिस थाने की मंजूरी हुई है। मुंबई की सड़कों पर अब और सख्त पहरा दिखेगा।

मुंबई को 4 नए पुलिस स्टेशन मिलने से नागरिकों को मिलेगी राहत

विशेषज्ञों व स्थानीय नागरिकों की मांग के अनुसार सबसे ज्यादा आवश्यकता शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन को दो भागों में विभाजित करने की है। वर्तमान शिवाजी नगर पुलिस ठाणे के अधिकार क्षेत्र में 10 लाख से अधिक जनसंख्या है। जो मुंबई के अन्य पुलिस स्टेशनों की औसत जनसंख्या से लगभग 35% अधिक है। इससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिसिंग में काफी कठिनाई हो रही है। बता दें कि शहर में वर्तमान में 95 पुलिस स्टेशन, 41 डिवीजन और 12 जोन है।

नए पुलिस थानों की पहचान

सरकार द्वारा स्वीकृत नए पुलिस थाने हैं जिनके नाम महाराष्ट्र नगर, गोलीबार, मढ मार्वे और असल्फा पुलिस स्टेशन है। इन चारों थानों के लिए कुल 1448 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। जिनमें पुलिस निरीक्षक, सहायक निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हवालदार, सिपाही और अन्य आवश्यक पद शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक नए थाने के लिए सफाई कर्मचारियों की सेवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से ली जाएगी। सरकार ने दस्तावेज़ में स्पष्ट किया है कि इन चारों पुलिस थानों के लिए होने वाला कुल आवर्ती खर्च 124।13 करोड़ रुपये होगा। जबकि अनावर्ती खर्च 7.39 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

दो नए DCP बनाए जाएंगे 34 पदों को मंजूरी

  • इसके साथ ही, मुंबई पुलिस के मौजूदा 13 परिमंडलों की पुनर्रचना करते हुए दो नए परिमंडल बनाए जाएंगे। इन परिमंडलों के सचालन के लिए कुल 34 पदों को मंजूरी दी गई है।
  • जिनमें दो पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), लिपिकीय कर्मचारी, हवालदार और वाहन चालक शामिल हैं। इन परिमंडलों पर 6।24 करोड रुपये का वार्षिक आवर्ती खर्च आएगा, जबकि 83।95 लाख रुपये का अनावर्ती खर्च स्वीकृत किया गया है।

3 नए ACP विभाग बनेंगे, 30 पदों की मंजूरी

  • इसी क्रम में, मुंबई में तीन नए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विभाग भी बनाए जा रहे हैं। इनके लिए कुल 30 पदों को मंजूरी दी गई है।
  • इन विभागों में एक-एक एसीपी के साथ हवालदार, सिपाही, वाहन चालक और सफाई कर्मचारी शामिल होंगे।
  • इनके लिए भी आवश्यक खर्च को वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट से वहन करने की अनुमति दी गई है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com