सावधान! गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच बड़ा स्कैम, मिनटों में खाली हो रहे खाते, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Mumbai Gas Cylinder Scam: मुंबई में गैस सिलेंडर की कमी का फायदा उठाकर जालसाज झुग्गी-झोपड़ियों और आम नागरिकों को OTP व फर्जी लिंक के जरिए लूट रहे हैं। मुंबई पुलिस ने इसे लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान (सोर्स: AI)
Mumbai Online Gas Booking Fraud News: गैस सिलेंडरों की कमी के कारण इधर-उधर भटक रहे नागरिकों को, ऑनलाइन धोखाधड़ी का बड़े पैमाने पर शिकार बनाया जा रहा है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में लोगों को ठगी से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। चेंबूर पुलिस ने सबसे पहले यह अभियान चलाया है। इसके बाद शिवाजी नगर, मानखुर्द, देवनार, ट्रॉम्बे, नेहरू नगर आदि पुलिस स्टेशनों ने भी इसे शुरू कर दिया है। क्योंकि सबसे अधिक ठगी के शिकार झुग्गी-झोपड़ी वाले ही बन रहे हैं। मुंबई पुलिस को भरोसा है कि इस जागरूकता अभियान से धोखाधड़ी में कुछ हद तक कमी आएगी।
बता दें कि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पूरे देश में गैस सिलेंडरों की भारी कमी है। लोग चिलचिलाती धूप में गैस सिलेंडरों के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। वहीं, ऑनलाइन जालसाज इसका फायदा उठा रहे हैं।
ओटीपी मिलते ही खाली कर दे रहे बैंक खाते
गैस सिलेंडरों से संबंधित फर्जी संदेश भेजकर नागरिकों से ओटीपी मांगा जा रहा है। ओटीपी मिलते ही जालसाज कुछ ही मिनटों में संबंधित नागरिकों के बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। कुछ लोगों को फर्जी लिंक भेजकर ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही वे इस लिंक पर क्लिक करते हैं, जालसाज नागरिकों के मोबाइल फोन पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लेते हैं, और कुछ ही मिनटों में उनके खातों से लाखों रुपये गायब कर देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-ठाणे सफर आसान: 17,036 करोड़ के भायंदर-घोड़बंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी, टनल-क्रीक ब्रिज बनेंगे
‘चलती लोकल ट्रेन में हत्या’, सहम गई मुंबई, बारिश में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई थी बहस
मुंबई में झोपड़पट्टी पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, 18 नए क्लस्टर प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव तैयार
Maharashtra Cyber Crime: 2025 से मई 2026 के बीच 10,505 मामले दर्ज, अकेले मुंबई में 1,311 करोड़ की ठगी
पिछले कुछ दिनों में मुंबई शहर में ऐसी धोखाधड़ी की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते नागरिकों को भारी ठगी का सामना करना पड़ रहा है, और इसे रोकने के लिए मुंबई पुलिस ने जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। पूर्वी उपनगरों में स्थित चेंबूर पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत की है और पिछले चार दिनों से पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को इस धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दे रही है।
ठगी करने के ये अपनाए जा रहे तरीके
खुद को महानगर गैस लिमिटेड (MGL) या गैस एजेंसी के अधिकारी बताकर गैस कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। बकाया बिल चुकाने या सिलेंडर बुकिंग/डिलीवरी के लिए फर्जी लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड करवाते हैं। ओटीपी मांगते हैं या फर्जी ऐप इंस्टॉल करवाकर बैंक खातों तक पहुंच बनाते हैं। कुछ ही मिनटों में खाते से लाखों रुपये निकाल लेते हैं।
यह भी पढ़ें:- राज ठाकरे की शिवाजी पार्क से हुंकार, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला, युवाओं कहा- इंस्टाग्राम से बाहर निकलो
सावधानी बरतें, इन बातों का ध्यान रखें
किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज या कॉल पर ओटीपी, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड न दें। फर्जी लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध एपीके कभी डाउनलोड न करें। गैस बुकिंग सिर्फ आधिकारिक ऐप (जैसे इंडेन, भारत गैस, एचपी गैस) या वेबसाइट से करें। शक होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें।
