-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Peta India Workshop Animal Cruelty Prevention
पशुओं के प्रति क्रूरता का मुकाबला करना बेहद जरूरी, ‘पेटा इंडिया’ ने कार्यशाला में बोलीं पूनम महाजन
- Written By: अर्पित शुक्ला
PETA India: मुंबई में पेटा इंडिया की कार्यशाला में पूनम महाजन ने जानवरों के खिलाफ अपराध रोकने और समाज को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

पूनम महाजन
Mumbai News: मुंबई में जानवरों के खिलाफ अपराधों से लड़ने के लिए ‘पेटा इंडिया’ ने कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद पूनम महाजन ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि सभी के लिए एक सुरक्षित समाज सुनिश्चित करने के लिए पशुओं के प्रति क्रूरता का मुकाबला करना बेहद जरूरी है।
मुंबई में जानवरों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के मद्देनजर और जानवरों व इंसानों की सुरक्षा में मदद के लिए पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया (पेटा इंडिया) ने रविवार को मुंबई में अपनी पहली शैक्षिक और क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मुंबईभर से आए बचावकर्मियों और अन्य पशु संरक्षण कार्यकर्ताओं सहित आम जनता शामिल थी।
पूनम महाजन देश के कई पशु कल्याण संगठनों की लंबे समय से मार्गदर्शक रही हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि जानवरों को नुकसान पहुंचाने वाले लोग अक्सर जानवरों तक ही सीमित नहीं रहते। मुझे खुशी है कि मैं पेटा इंडिया की उस कार्यशाला का हिस्सा बनी, जिसका उद्देश्य नागरिकों को पशुओं के विरुद्ध अपराधों की सामाजिक बुराई को रोकने के लिए सशक्त बनाना है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
कांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम
पेटा इंडिया की कानूनी सलाहकार और क्रूरता प्रतिक्रिया निदेशक मीत अशर द्वारा संचालित एक दिवसीय सत्र में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और सीखा कि प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) और प्रारंभिक अपराध रिपोर्ट (पीओआर) कैसे दर्ज की जाती है और जानवरों के खिलाफ अपराध का दस्तावेजीकरण कैसे किया जाता है। उन्होंने पशु क्रूरता निवारण (पीसीए) अधिनियम 1960, वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 (2022 में संशोधित), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 और अन्य प्रासंगिक कानूनों के बारे में भी सीखा।
पेटा इंडिया की मीत अशर ने कहा, “पशुओं और समाज की ओर से, हम कार्यशाला के प्रतिभागियों को पशुओं के प्रति क्रूरता को समाप्त करने और एक दयालु समाज बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं और इस आंदोलन में मार्गदर्शक प्रकाश बनने के लिए पूनम महाजन को भी धन्यवाद देते हैं।”
यह भी पढे़ं- महाराष्ट्र का दबदबा: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र ने 10 स्वर्ण सहित 19 पदक जीते
पेटा इंडिया का कहना है कि कई हिंसक अपराधियों का जानवरों के साथ क्रूरता का एक इतिहास रहा है। फोरेंसिक रिसर्च एंड क्रिमिनोलॉजी इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में चेतावनी दी गई है, “जो लोग जानवरों के साथ क्रूरता करते हैं, उनके द्वारा हत्या, बलात्कार, डकैती, हमला, उत्पीड़न, धमकी और नशीली दवाओं के दुरुपयोग जैसे अन्य अपराध करने की संभावना तीन गुना ज्यादा होती है।” -एजेंसी इनपुट के साथ
Mumbai peta india workshop animal cruelty prevention
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMउज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
Aug 05, 2026 | 10:35 PMप्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














