Mumbai में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम! 1 लाख दर्शकों की क्षमता, MCA ने कसी कमर
Mumbai New Cricket Stadium: मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के अध्यक्ष अजिंक्य नाईक ने सिडको अधिकारियों से मुलाकात कर 1 लाख की क्षमता वाले नए मेगा स्टेडियम का रोडमैप तैयार किया है। जानिए क्या है पूरी योजना।
- Written By: आकाश मसने
क्रिकेट स्टेडियम (सोर्स: AI)
Mumbai Cricket Association President Ajinkya Naik CIDCO Meeting: भारतीय क्रिकेट की ‘नर्सरी’ कहे जाने वाले मुंबई के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। वानखेड़े और ब्रेबोर्न जैसे ऐतिहासिक मैदानों के बाद अब मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में एक ऐसा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है, जिसकी भव्यता और क्षमता पूरी दुनिया को हैरान कर देगी। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के नवनियुक्त अध्यक्ष अजिंक्य नाईक ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए कमर कस ली है।
महाराष्ट्र सरकार और CIDCO के साथ अहम बैठक
हाल ही में MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाईक ने महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम (CIDCO) के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य एजेंडा मुंबई महानगर क्षेत्र में एक लाख दर्शकों की क्षमता वाले अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन और संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा करना था।
अजिंक्य नाईक ने अपने बयान में इसे महाराष्ट्र के खेल जगत के लिए एक ‘निर्णायक क्षण’ बताया। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम न केवल मुंबई की क्रिकेट विरासत को आगे बढ़ाएगा, बल्कि महाराष्ट्र को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
अहमदाबाद के ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ को मिलेगी टक्कर
वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है, जिसकी क्षमता लगभग 1.32 लाख है। मुंबई का यह नया प्रस्तावित स्टेडियम क्षमता के मामले में दुनिया के शीर्ष मैदानों में शुमार होगा। मुंबई में फिलहाल वानखेड़े स्टेडियम की क्षमता लगभग 33,000 है, जो बड़े मैचों के दौरान कम पड़ जाती है। नए स्टेडियम के बनने से न केवल अधिक प्रशंसक लाइव मैच देख पाएंगे, बल्कि यह IPL और वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजनों के लिए एक बेहतरीन वेन्यू साबित होगा।
यह भी पढ़ें:- Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?
Mumbai Cricket Stadium का क्या है मास्टर प्लान?
इस स्टेडियम का प्रस्ताव काफी समय से लंबित था, लेकिन अजिंक्य नाईक के नेतृत्व में अब इसमें तेजी आई है। सूत्रों की मानें तो यह स्टेडियम ठाणे या नवी मुंबई के किसी प्राइम लोकेशन पर बनाया जा सकता है, जहां कनेक्टिविटी और पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो। इसमें आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, फ्लडलाइट्स और खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग सुविधाएं शामिल होंगी।
