मुंबई-नागपुर सफर होगा नॉन-स्टॉप, ठाणे में बनेगी 18 किमी लंबी 8 लेन नई लिंक रोड
amruddhi Highway Mumbai: मुंबई-नागपुर यात्रा को तेज और आसान बनाने के लिए ठाणे में 18 किमी लंबी 8 लेन लिंक रोड बनाने की तैयारी है. इससे समृद्धि महामार्ग सीधे कोस्टल रोड से जुड़ेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Nagpur Express Connectivity Project: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से उपराजधानी नागपुर की राह आसान और तेज होने वाली है। दक्षिण मुंबई से नागपुर आने जाने के लिए राज्य सरकार मुंबई-वडोदरा हाईवे को ठाणे कोस्टल रोड से कनेक्ट करने की तैयारी कर रही है।
इसके लिए ठाणे में 18 किलोमीटर की 8 लेन सड़क बनाई जाएगी। यह परियोजना पूरी होने पर नागपुर से आने वाली गाड़ियां समृद्धि हाईवे के जरिए आमने होते हुए सीधे दक्षिण मुंबई पहुंच सकेगी। इस नॉन स्टॉप सफर में न केवल ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि ईंधन और समय की भारी बचत होगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना की संकल्पना तैयार की है। यह परियोजना मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे को ठाणे कोस्टल रोड से जोड़ेगी। इस रोड की सही जगह जल्द ही बताई जाएगी। यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है और इस बारे में ट्रायल चल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तीसरी मुंबई परियोजना पर बढ़ा विवाद, स्थानीय लोगों ने सीएम फडणवीस से की जांच की मांग
महाराष्ट्र विधान परिषद में 10 नए चेहरों की एंट्री, फडणवीस-शिंदे की मौजूदगी में ली शपथ, देखें MLC की पूरी लिस्ट
नेरुल पाइपलाइन टेंडर पर भिड़े भाजपा नगरसेवक, नवी मुंबई मनपा मुख्यालय में गरमाया माहौल
ठाणे मनपा कर्मचारियों की लंबित मांगों पर महापौर सख्त, प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश
अभी तय नहीं हुआ है कि इस 18 किमी लंबी सड़क को कौन सी सरकारी एजेंसी बनाएगी। सूत्रों की मानें तो इस सड़क को बनाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमएसआरडीसी) को दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का अंतिम प्लान तैयार होने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
कम से कम 2 घंटे के ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा
इस परियोजना से समृद्धि महामार्ग सीधे मुंबई कोस्टल रोड से जुड़ जाएगा। नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग से तेज स्पीड से आने वाली गाड़ियों को दक्षिण मुंबई पहुंचने के लिए ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। वाहनों को आमने से दक्षिण मुंबई तक पहुंचने में कम से कम दो घंटे का समय लगता है। परियोजना पूरी होने के बाद यात्रा का समय कम हो जाएगा। आमने से नरीमन प्वाइंट केवल एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
- इस परियोजना की शुरुआती लागत करीब 2000 करोड़ रुपये आंकी गई है। अगर यह सड़क बन जाती है तो भविष्य में समृद्धि हाईवे से आने वाली गाड़ियां आमने से इस सड़क का इस्तेमाल करके भाईदर-वर्सोवा सी ब्रिज और फिर बांद्रा-वर्सोवा सी ब्रिज पहुंचा जा सकेगा। यानी मुंबई कोस्टल से जुड़ जाएगी।
- बांद्रा-वर्ली सी लिंक ब्रिज से होते हुए सीधे नरीमन पॉइंट तक की राह आसान हो जाएगी। मुंबई-वडोदरा हाईवे से आने वाली गाड़ियों के लिए समृद्धि पहुंचना आसान हो जाएगा। यह प्रॉजेक्ट बहुत अहम माना जा रहा है।
- इस सड़क से नागपुर से निकलने वाली गाड़ियां ठाणे, भिवंडी या मुंबई शहर के अंदरूनी रास्तों में घुसे बिना नॉन स्टॉप आगे बढ़ सकेंगी।
ये भी पढ़ें :- सूखाग्रस्त विदर्भ के साथ अन्याय का आरोप, वैनगंगा-नलगंगा प्रोजेक्ट के दस्तावेजों में बदलाव की आशंका
7 घंटे में भिवंडी से नागपुर
- एमएसआरडीसी के मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग से नागपुर-आमने-भिवंडी का सफर सिर्फ सात घंटे में पूरा होगा। हालांकि आमने से दक्षिण मुंबई, वलीं, बांद्रा, अंधेरी, दहिसर जाने के लिए वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
- इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ठाणे में आठ लेन की नई सड़क बनाने का निर्णय लिया है। यह मुंबई कोस्टल रोड, ठाणे कोस्टल रोड, मुंबई-वडोदरा हाईवे, और समृद्धि महामार्ग को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण लिंक होगी।
- भविष्य में गाड़ियों को सी ब्रिज और कोस्टल रोड के जरिए दक्षिण मुंबई तक नॉन स्टॉप पहुंच मिलेगी।
