मनपा कर्मियों की दिवाली तैयारी, BMC आयुक्त से मांगा 20% बोनस
Mumbai News: मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों ने बीएमसी आयुक्त को पत्र लिखकर इस साल दिवाली पर वेतन का 20 प्रतिशत बोनस देने की मांग की है। इसमें स्थायी, ठेका और स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।
- Written By: सोनाली चावरे
बृहन्मुंबई नगर निगम (pic credit; social media)
Mumbai Municipal Corporation: दिवाली भले अभी दूर हो लेकिन मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों ने बोनस की मांग तेज कर दी है। द म्युनिसिपल यूनियन ने बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा दिवाली बोनस के रूप में देने की मांग की है।
मनपा यूनियन हर साल दिवाली से पहले प्रशासन को बोनस देने के लिए पत्र लिखती है। यूनियन ने साफ कहा है कि बढ़ती महंगाई और काम के बोझ को देखते हुए कर्मचारियों को उचित प्रोत्साहन मिलना चाहिए। पहले अनुदान को लेकर एक समझौता प्रणाली चलती थी, लेकिन वह बंद होने के बाद अब हर साल कर्मचारी बोनस के लिए अलग से आवेदन कर रहे हैं।
किन-किन पर लागू होगी मांग
यूनियन ने इस बार सिर्फ स्थायी कर्मचारियों तक सीमित न रहकर बोनस की मांग सभी वर्गों के लिए की है। इसमें अधिकारी, सुरक्षा बल, स्वास्थ्य कर्मचारी, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी, शिक्षक और ठेका कर्मचारी शामिल हैं। यूनियन का कहना है कि हर कर्मचारी दिवाली जैसे बड़े त्यौहार पर बोनस का हकदार है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
आयुक्त के पास गया प्रस्ताव
बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि दिवाली बोनस का भुगतान इस बार भी सुनिश्चित किया जाए ताकि कर्मचारी और उनके परिवार त्योहार धूमधाम से मना सकें। यूनियन का दावा है कि बिना बोनस के कर्मचारियों का मनोबल गिरता है और इससे उनके कामकाज पर भी असर पड़ता है।
कर्मचारियों का तर्क
कर्मचारियों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं, पानी सप्लाई और प्रशासनिक कामकाज तक सब उन्हीं पर टिका है। त्योहारों पर बोनस सिर्फ आर्थिक राहत ही नहीं बल्कि सम्मान की भावना भी देता है। ऐसे में 20 प्रतिशत बोनस उचित और आवश्यक है।
अब प्रशासन की नजर
अब देखना यह होगा कि बीएमसी प्रशासन इस मांग पर क्या फैसला लेता है। हर साल की तरह इस बार भी यूनियन दिवाली से पहले बोनस का दबाव बना रही है। अगर मांग पूरी हुई तो हज़ारों कर्मचारियों और उनके परिवारों की दिवाली और भी रोशन हो जाएगी।
