Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इग्नाईट-2026: मुंबई के निर्यात उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, मुंबई शहर को निर्यात हब बनाने की पहल

IGNITE 2026 Workshop Mumbai: इग्नाईट-2026 कार्यशाला के माध्यम से मुंबई शहर को निर्यात हब बनाने की दिशा में पहल की गई, जिसमें एमएसएमई क्षेत्र, ओडीओपी योजना और निर्यात वृद्धि पर विशेष जोर दिया गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 04, 2026 | 09:48 PM

MSME Development (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Export Hub: राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र की कार्यक्षमता और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला ‘इंडस्ट्री एंड गवर्नमेंट नेटवर्किंग फॉर इनक्लूसिव ट्रांसफॉर्मेशन एंड एम्पावरमेंट (इग्नाईट-2026)’ का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला विकास आयुक्त (उद्योग) दीपेंद्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन और मुंबई शहर के अपर जिलाधिकारी बाप्पासाहेब थोरात की अध्यक्षता में 3 फरवरी 2026 को पु. ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी, प्रभादेवी में संपन्न हुई। कार्यक्रम में उद्योग, निर्यात, वित्त और सेवा क्षेत्र से जुड़े लगभग 180 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

निर्यात में दोहरे अंकों की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित

उद्योग सह संचालक विजू शिरसाट ने जानकारी दी कि ‘एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी)’ पहल के तहत मुंबई उपनगर के लिए रत्न एवं आभूषण तथा मुंबई शहर के लिए चमड़ा उत्पादों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि मुंबई शहर जिला निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी है और ‘सेवन पॉइंट्स एजेंडा’ को लागू करते हुए आगामी वर्ष में निर्यात में दोहरे अंकों की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Solapur News: आम जनता की एक भी योजना बंद नहीं होगी, बार्शी में उपमुख्यमंत्री शिंदे की बड़ी घोषणा

बिना ‘प्लान’ के ₹25,000 करोड़ का दांव, नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 में महाघोटाले की आहट! आरटीआई में हुआ खुलासा

अजीत के विमान हादसे की हो गहन जांच, राकां प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की मांग

120 स्टेशनों में सिर्फ 20 इमरजेंसी मेडिकल रूम चालू, मुंबई के उपनगरीय स्टेशनों पर अधिकांश ईएमआर बंद

एक तालुका, दस निर्यातक

ओडीओपी ब्रांडिंग और प्रमोशन को बढ़ावा देने के लिए उद्योग सह संचालक कार्यालय, ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई के बीच त्रिपक्षीय समझौता किया गया। इसके तहत जागरूकता कार्यक्रम, उद्योग भेंट, अनुसंधान गतिविधियां तथा ‘एक तालुका, दस निर्यातक’ पहल को क्रियान्वित किया जाएगा।

ये भी पढ़े: क्या सुनेत्रा पवार संभालेंगी NCP की कमान? विधायक प्रताप चिखलीकर के बयान से राज्य में सियासी हलचल तेज

योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने निर्यात नीति, सेवा क्षेत्र में निर्यात के अवसर, वित्तीय सहायता योजनाएं तथा एमएआईटीआरआई पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी ने उद्यमियों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

Ignite 2026 mumbai export industry workshop export hub initiative

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 09:48 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.