- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Mrinaltai Gore Flyover Extension Delay Cost Escalation Bmc News
मुंबई: 5 साल बाद भी अधूरा मृणालताई फ्लाईओवर एक्सटेंशन, 40 करोड़ का बजट बढ़ा तो भड़की स्थायी समिति
Mumbai Flyover News: मुंबई में राम मंदिर और गोरेगांव को जोड़ने वाले मृणाल ताई फ्लाईओवर का विस्तार कार्य 2019 से अधर में है। लागत बढ़ने और लेटलतीफी पर स्थायी समिति ने कड़ा रुख अपनाया है।
- Written By: आकाश मसने

मुंबई का मृणालताई फ्लाईओवर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Mrinal Tai Gore Flyover Extension News: मुंबई में राम मंदिर व गोरेगांव के बीच मृणाल ताई फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का काम अधर में है, वर्ष 2019 में शुरू हुआ यह कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस संदर्भ में सभागृह नेता गणेश खणकर ने स्थायी समिति की बैठक में सलाहकार और परियोजना अभियंता की कड़ी आलोचना की। इसके बाद मृणालताई गोरे फ्लाईओवर की 40 करोड़ रुपये की लागत वृद्धि का प्रस्ताव स्थायी समिति द्वारा स्थगित कर दिया गया। बता दें कि फ्लाईओवर के विस्तार कार्य में लागत में हुए बदलाव का प्रस्ताव हाल ही में स्थायी समिति की बैठक में पेश किया गया था।
4 वर्ष बाद क्यों बदलाव का लिया निर्णय
इस दौरान गणेश खणकर ने सुझाव दिया कि समिति सदस्यों को परियोजना स्थल पर ले जाकर काम की वर्तमान स्थिति दिखाई जाए। सदस्यों के सवालों के जवाब देने के लिए परियोजना सलाहकार और अभियंता बैठक में उपस्थित रहें, ऐसी मांग भी उन्होंने की। भाजपा की नगरसेविका प्रीति सातम ने परियोजना में बदलाव पर आपत्ति जताते हुए पूछा कि यदि उपलब्ध जगह के अनुसार बदलाव करना था, तो सलाहकार को यह बात 4 साल पहले क्यों समझ में नहीं आई। वहीं, कांग्रेस के गुटनेता अशरफ आजमी ने सवाल उठाया कि विस्तार कार्य 7 साल तक लटका रहा, इसके बावजूद ठेकेदार पर कोई जुर्माना क्यों नहीं लगाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी 20 प्रतिशत काम बाकी है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: अगले 48 घंटों में विदर्भ-मराठवाड़ा में बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी टेंशन
सम्बंधित ख़बरें
‘टीम इंडिया में अब एक भी मराठी खिलाड़ी नहीं’, राज ठाकरे का शिवाजी पार्क से बड़ा बयान, क्रिकेट जगत में मचा बवाल
गुड़ी पाड़वा पर ठाणे में बरसी लक्ष्मी! 500 से ज्यादा फ्लैट बिके, 1000 परिवारों ने किया नए घर में गृह प्रवेश
बिल्डिंग के लिए खोदे गए गड्ढे ने छीन ली परिवार की खुशियां, बिल्डर की लापरवाही ने ली 8 साल के मासूम की जान
सावधान! इंस्टाग्राम के ‘जिन्न’ ने युवती को किया कंगाल, सायन में अंधविश्वास और साइबर क्राइम का अनूठा मामला
लागत बढ़ कर 247 करोड़ 97 लाख रुपए हुई
शिवसेना के गुटनेता अमेय घोले ने सवाल किया कि जब वीजेटीआई कंसल्टेंट के रूप में मौजूद है, तो बाहर से कंसल्टेंट क्यों नियुक्त किए जाते हैं। इसके बाद स्थायी समिति अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे ने इस विषय को स्थगित कर दिया, इस फ्लाईओवर के विस्तार कार्य में मूल अनुबंध की तुलना में लगभग 38 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। शुरुआत में इस परियोजना के लिए 209 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन अब बढ़े हुए कार्यों के कारण इसकी लागत बढ़कर 247 करोड़ 97 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
Mumbai mrinaltai gore flyover extension delay cost escalation bmc news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EV यूजर्स ध्यान दें, बार-बार 100% चार्ज करना पड़ सकता है भारी, ऐसे बचाएं हजारों का नुकसान
Mar 20, 2026 | 02:47 PMनासिक में प्याज संकट: 800 रुपये क्विंटल भाव से किसान बेहाल, MSP या गांजा खेती की मांग तेज
Mar 20, 2026 | 02:37 PM‘टीम इंडिया में अब एक भी मराठी खिलाड़ी नहीं’, राज ठाकरे का शिवाजी पार्क से बड़ा बयान, क्रिकेट जगत में मचा बवाल
Mar 20, 2026 | 02:30 PMमनीषनगर में ‘स्पा’ के नाम पर चल रहा था गंदा धंधा! पुलिस ने ‘7-C वेलनेस’ पर मारा छापा, 2 महिलाएं रेस्क्यू
Mar 20, 2026 | 02:14 PMअब नहीं खर्च होगा हजारों का पैसा, सिर्फ टेक्स्ट लिखकर बनाएं गाना, Google का नया AI फीचर मचाएगा धूम
Mar 20, 2026 | 02:06 PMअमेरिकी हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत, ट्रंप को दी थी खुली चुनौती, ईरान ने बताया कायराना हमला
Mar 20, 2026 | 02:06 PMCP रवींद्रकुमार सिंगल की नई SOP: 90 दिनों में नहीं हुई कार्रवाई, तो खुद-ब-खुद अनफ्रीज होगा बैंक खाता
Mar 20, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM













