-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mns Chief Raj Thackeray Says Today Not A Single Marathi Player In Indian Cricket Team
‘टीम इंडिया में अब एक भी मराठी खिलाड़ी नहीं’, राज ठाकरे का शिवाजी पार्क से बड़ा बयान, क्रिकेट जगत में मचा बवाल
- Written By: आकाश मसने
Raj Thackeray On Marathi Cricketers: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने आज भारतीय क्रिकेट टीम में एक भी मराठी खिलाड़ी नजर नहीं आता। एक समय था, जब 11 में से 8 से 9 खिलाड़ी मुंबई के हुआ करते थे।

राज ठाकरे व रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (सोर्स: सोशल मीडिया)
Raj Thackeray Shivaji Park Rally Speech: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को शिवाजी पार्क की विशाल जनसभा में क्रिकेट और महाराष्ट्र के भविष्य को लेकर तीखा हमला बोला। ठाकरे ने उस दौर को याद किया जब भारतीय क्रिकेट टीम की रीढ़ मुंबई के खिलाड़ी हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब नेशनल टीम में 8 से 9 खिलाड़ी अकेले मुंबई से होते थे, जिनमें सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज शामिल थे। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है।
मराठी खिलाड़ियों की कमी पर सवाल
राज ठाकरे ने सीधे तौर पर कहा, “आज भारतीय क्रिकेट टीम में एक भी मराठी खिलाड़ी नहीं है।” हालांकि वर्तमान टीम में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो मुंबई में पले-बढ़े हैं, लेकिन ठाकरे का इशारा मुख्य रूप से ‘नस्लीय मराठी’ प्रतिनिधित्व में आई कमी की ओर था। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में खिलाड़ियों को तैयार करने की प्रक्रिया अब थम सी गई है। उनके इस बयान ने क्षेत्रीय गौरव बनाम मेरिट-आधारित चयन की एक नई बहस छेड़ दी है।
क्या बोले राज ठाकरे?
MNS प्रमुख राज ठाकरे कहा कि “आज भारतीय क्रिकेट टीम में एक भी मराठी खिलाड़ी नजर नहीं आता। एक समय था, जब 11 में से 8 से 9 खिलाड़ी मुंबई के हुआ करते थे। आज तो हम इस बात पर विचार भी नहीं कर रहे कि हम कहां पिछड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में खिलाड़ियों को तैयार करने की सोच पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Mumbai, Maharashtra: MNS chief Raj Thackeray says, “Today, not a single Marathi player is seen in the Indian cricket team. There was a time when 8 to 9 players out of 11 used to be from Mumbai. Today, we are not even considering where we are lacking. The thinking on how to… pic.twitter.com/6l2USwoXjK — IANS (@ians_india) March 20, 2026
‘Maharashtra Next’ पोर्टल की शुरुआत
सिर्फ राजनीति और खेल ही नहीं, बल्कि राज्य के विकास के लिए भी राज ठाकरे ने एक नया कदम उठाया है। उन्होंने ‘Maharashtra Next’ नामक एक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “कृपया इस वेबसाइट पर महाराष्ट्र के विकास के लिए अपना विजन और विचार साझा करें। हमारे विशेषज्ञ इन विचारों की समीक्षा करेंगे और यदि वे सुझाव ठोस और व्यावहारिक हुए, तो उन्हें सीधे सरकार के सामने रखा जाएगा।”
यह भी पढ़ें:- नवभारत संपादकीय: सोच में बदलाव से ही बेरोजगारी का निदान, आखिर क्यों कुर्सी-मेज की नौकरी ही ढूंढ रहे युवा?
बदलते समीकरण और भविष्य की चुनौती
शिवाजी पार्क की इस रैली में राज ठाकरे का अंदाज हमेशा की तरह आक्रामक था। उन्होंने साफ किया कि खेल हो या प्रशासन, महाराष्ट्र को अपना खोया हुआ गौरव वापस पाना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘महाराष्ट्र नेक्स्ट’ के जरिए राज ठाकरे युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग को अपनी पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि राज्य के विकास का एक नया ब्लूप्रिंट तैयार किया जा सके।
Mns chief raj thackeray says today not a single marathi player in indian cricket team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














