Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 मिनट में आता हूं…लापता बेटे के लिए जासूस बनी मां, पुलिस से नहीं मिली मदद तो 7 महीने में सुलझा दिया डबल मर्डर केस

Double Murder Case: एक मां का प्यास संसार में सबसे अनोखा मजूबत होता है। मुंबई में एक मां ने अपने लापता बेटे की खोज के लिए पुलिस से मदद मांगी। लेकिन जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो खुद ही जासूस बन गई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 13, 2025 | 09:45 AM

मां बनी जासूस (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एक मां के लिए उसकी औलाद से प्यारा कुछ नहीं होता। अपने बच्चों के लिए वह बड़ी से बड़ी मुसीबत झेल जाती है। हर ताकत से टकरा जाती है। लेकिन, जुर्म की ये दास्तां कुछ अलग है। अपने लापता बेटे का सुराग निकालने के लिए एक मां खुद जासूस बन गई। जब पुलिस ने उसकी मदद नहीं की, तो उसने खुद ही कड़ियों को जोड़ना शुरू कर दिया। सबूत तलाशे और जब उसकी तलाश खत्म हुई तो उसने मर्डर के दो मामलों का खुलासा कर दिया।

बात लगभग 10 साल पहले की है। वो 17 अप्रैल 2015 का दिन था, जब महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा इलाके में रहने वाला सोहेल कुरैशी अचानक गायब हो गया। 17 साल का सोहेल अपनी मां से यह कहकर निकला था कि वो 10 मिनट में लौट आएगा। देर रात तक भी जब बेटा घर नहीं वापस आया, तो घबराई हुई उसकी मां फरीदा खातून पुलिस थाने पहुंची और अपनी परेशानी बताई।

बेटा 10 मिनट में आता हूं बोल के निकला

हालांकि, पुलिस ने कहा कि बेटा यहीं-कहीं गया होगा, इंतजार करो, वो लौट आएगा। लेकिन, 38 साल की सिंगल मदर फरीदा के मन में एक डर था कि जरूर उसके बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है। उसने तय कर लिया कि वो खुद ही अपने बेटे की तलाश करेगी। फरीदा मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में नर्स थी। उसने सबसे पहले अपने बेटे के दोस्तों से पूछताछ की।

दिन बीतते गए, लेकिन फरीदा को अपने बेटे का कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच फरीदा की मुलाकात वहां के एक लोकल रिपोर्टर मुबीन शेख से हुई और उन्होंने उसके साथ मिलकर अपने बेटे की तलाश शुरू की। फरीदा के बेटे के ज्यादातर दोस्त रबाले इलाके में रहते थे, इसलिए वह मुबीन के साथ उसी इलाके के पुलिस थाने पहुंचीं।

दिनभर जेलों के बाहर बैठी रहती फरीदा

पुलिस ने फरीदा से कहा कि वह आसपास की जेलों में जाकर तलाश करे। अपने बेटे के मिलने का कोई मौका फरीदा नहीं छोड़ना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने ठाणे, कल्याण और तलोजा की जेलों में जाकर चेक किया। कभी-कभी तो वह पूरा दिन जेलों के बाहर बैठी रहती थीं, लोगों से उनके बेटे के बारे में पूछती। उन्होंने अजमेर में अपने रिश्तेदारों को भी फोन किया, कि कहीं सोहेल दरगाह पर तो नहीं गया, लेकिन बेटे के बारे में कुछ पता नहीं चला।

बेटे के ना मिलने से फरीदा निराश जरूर थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी तलाश जारी रखी। सितंबर के महीने में फरीदा को पता चला कि उनके बेटे का एक दोस्त शब्बीर भी उसी तारीख से लापता है। वह तुरंत शब्बीर की मां हसीना से मिलने गईं। हसीना ने जब बताया कि हां उसका बेटा लापता है, तो फरीदा की चिंता और ज्यादा बढ़ गई। उन्हें डर था कि कहीं दोनों लड़कों को किसी ने मार तो नहीं दिया।

आखिरकार मिल गया सुराग

अब फरीदा ने अपने बेटे के दोस्तों से दोबारा पूछताछ की। पूछताछ में फरीदा को दो नाम मिले- दीपक वाल्मीकि उर्फ सैम और मोहम्मद चौधरी उर्फ बाबू। साथ ही कुछ और संदिग्ध जानकारी भी मिली। ये दोनों ही उनके बेटे सोहेल और लापता शब्बीर के दोस्त थे। अब फरीदा, शब्बीर की मां हसीना और मुबीन शेख, तीनों ठाणे क्राइम ब्रांच पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई।

फंस गई ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाली खदीजा शेख, अब ATS और NIA करेगी जांच, होगा बड़ा खुलासा

पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और फरीदा का डर आखिरकार सही साबित हुआ। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सोहेल और शब्बीर की हत्या हो चुकी है। ये हत्या दीपक वाल्मीकि और मोहम्मद चौधरी ने ही की थी। शब्बीर की बहन का अफेयर दीपक के साथ था, जब उसने इसका विरोध किया तो उसे मार दिया गया।

हत्या कर मैदान में दफनाईं लाशें

दीपक को शक था कि इस अफेयर के बारे में सोहेल ने शब्बीर को बताया था। इसलिए उसे भी मार दिया गया। दोनों ने बताया कि सोहेल और शब्बीर की लाश को उन्होंने टर्भे के एक मैदान में दफन किया था। नवंबर 2015 में पुलिस उस जगह पर पहुंची और लाशों के अवशेष बरामद किए। इसके साथ ही अपने बेटे के लिए फरीदा की तलाश खत्म हुई। अगर फरीदा हार मान लेतीं, तो इन दो हत्याओं के बारे में पुलिस को कभी पता नहीं चल पाता। उनकी बहादुरी और जज्बे की हर तरफ तारीफ हुई। कई पुरस्कारों और सम्मानों से फरीदा को सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने एक संगठन शुरू किया, जो लापता लोगों को तलाशने में मदद करता है।

Mumbai mother becomes detective for missing son solved double murder case in 7 months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 09:45 AM

Topics:  

  • Crime
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

सम्बंधित ख़बरें

1

घाटकोपर में स्मारक के बहाने बेदखली का खतरा, अन्ना भाऊ साठे के पड़ोसियों को विस्थापन का डर

2

अजित पवार ने दिए निर्देश, GST भवन दिसंबर 2026 तक होगा पूरा, किराए के दफ्तर होंगे शिफ्ट

3

नवी मुंबई में आर्म ब्रिज का निर्माण पूरा, पामबीच मार्ग से सायन-पनवेल जुड़ेगा

4

Yavatmal News: जुए की बाजी बनी मौत की वजह, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.