- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ats And Nia Will Investigate Khadija Sheikh Post Pakistan Zindabad
फंस गई ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाली खदीजा शेख, अब ATS और NIA करेगी जांच, होगा बड़ा खुलासा
- Written By: प्रिया जैस
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे शहर की छात्रा ने भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच अपने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था। इस पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस ने छात्रा को गिरफ्तार कर लिया।

पुणे सोशल मीडिया पोस्ट मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: पुणे शहर पुलिस के साथ-साथ महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और खुफिया एजेंसियों ने इंस्टाग्राम पोस्ट में “पाकिस्तान जिंदाबाद” लिखने वाली 19 वर्षीय छात्रा के मामले में जांच शुरू कर दी है। यह पोस्ट हाल ही में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत की सैन्य कार्रवाई के संदर्भ में की गई थी।
छात्रा खदीजा शेख पुणे के कोंढवा इलाके की निवासी और सिंहगढ़ एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग की छात्रा है। जैसे ही 9 मई को पोस्ट सामने आई और प्राथमिकी दर्ज की गई, कॉलेज ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।कॉलेज के प्राचार्य किशोर पाटिल ने इसकी पुष्टि की।
कॉलेज द्वारा जारी निष्कासन पत्र में लिखा गया कि यह संस्थान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करता है, लेकिन उम्मीद करता है कि छात्र इसका प्रयोग जिम्मेदारी से और कानून के दायरे में करें। आपके सोशल मीडिया पोस्ट सार्वजनिक रूप से आपकी पहचान से जुड़े होते हैं। ये कॉलेज की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हैं और परिसर एवं समाज में दहशत फैला सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
ATS और NIA करेगी पूछताछ
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनय पाटणकर के अनुसार, खदीजा शेख को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है ताकि आगे की जांच की जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एटीएस और एनआईए के अधिकारियों ने छात्रा से यह जानने के लिए पूछताछ की कि क्या वह किसी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित है या किसी संदिग्ध समूह से जुड़ी है। फिलहाल की जांच में उसके किसी आतंकी संगठन से संबंध की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच जारी है।
पाकिस्तान को बलि का बकरा बनाने का आरोप
पोस्ट में लिखा था, “सबूत के बिना भारत ने पहलगाम में पाकिस्तान की संलिप्तता का आरोप लगाकर तीन बड़े नागरिक क्षेत्रों पर बमबारी कर युद्ध छेड़ दिया है। यह हिन्दुत्व आतंकवाद, इजराइली नीति की नकल है।भारत ने कश्मीर में अपनी विफलता को छिपाने के लिए हमेशा पाकिस्तान को बलि का बकरा बनाया है। यह उग्रपंथी इस्लामोफोबिक आतंकवाद भयावह है। इंसानियत, न्याय और समझदारी की जीत हो। युद्ध किसी का समाधान नहीं होता।पाकिस्तान जिंदाबाद।”
‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखते ही जेल चली गयी इंजीनियरिंग छात्रा, पुलिस और कॉलेज ने लिया तगड़ा एक्शन
खदीजा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा की थी, जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों के ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट शामिल थे। इनमें “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “हिंदुत्व उग्रवाद” जैसे उल्लेख थे। पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश फैल गया। कई यूजर्स ने पुणे पुलिस और सिन्हगड कॉलेज को टैग कर कार्रवाई की मांग की। सभी एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि क्या यह पोस्ट किसी व्यापक साजिश का हिस्सा थी या छात्रा ने यह पोस्ट अकेले की थी।
Ats and nia will investigate khadija sheikh post pakistan zindabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













