मुंबईकरों को दो और नई मेट्रो की सौगात, ठाणे में पहली मुंबई मेट्रो का प्रवेश, पॉड टैक्सी का भूमिपूजन
Mumbai Metro Line 9: मुंबई में 7 अप्रैल से मेट्रो लाइन 9 और मेट्रो लाइन 2B के पहले चरण का उद्घाटन होने जा रहा है, जिससे मीरा भयंदर और अन्य उपनगरों की गतिविधियां बेहतर होंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Mumbai Metro Line 9 (सोर्सः सोशल मीडीया)
Mumbai Metro Expansion: मंगलवार का दिन मुंबईकरों के लिए मंगलदायक होने वाला है। 7 अप्रैल से मुंबईकरों की सेवा में 2 और मेट्रो दौड़ने वाली है। मुंबई और उससे सटे ठाणे जिले के मीरा भायंदर को भी मेट्रो की सौगात मिल रही है। मुंबईकरों की यात्रा को तेज और आरामदायक बनाने के लिए दो नई मेट्रो परियोजनाओं के उद्घाटन 7 अप्रैल को होने जा रहा है।
मेट्रो 9 और 2 बी का पहला चरण
9 और 2 बी लाइनों के पहले चरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की उपस्थिति में मंगलवार को होगा। मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से काशीगांव) और मेट्रो लाइन 2 बी के एक हिस्से (डायमंड गार्डन से मंडाले) के लोकार्पण की तारीखों को लेकर गत कई दिनों से चर्चा चल रही थी। आखिरकार सरकार ने 7 अप्रैल से इसे शुरू करने का निर्णय लिया। मेट्रो 9 के रूप में मुंबई मेट्रो पहली बार सीमा के बाहर ठाणे के मीरा रोड में प्रवेश करेगी।
‘पॉड टैक्सी’ का भूमिपूजन
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में होने वाली भारी ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए मुंबई में पहली पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट का भी भूमिपूजन 7 अप्रैल को किया जाएगा। एमएमआरडीए के माध्यम से बांद्रा पूर्व रेलवे स्टेशन से कुर्ला रेलवे स्टेशन के बीच 8.8 किमी लंबे मार्ग पर चलने वाली ‘पॉड टैक्सी’ परियोजना का भूमिपूजन किया जाएगा। मुंबई में पहली बार शुरू होने वाली इस आधुनिक परिवहन प्रणाली उन हजारों लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो रोजाना काम के सिलसिले में बीकेसी आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
ठाणे-बोरीवली टनल रोड को रफ्तार
इन मेट्रो के अलावा ठाणे-बोरीवली अंडरग्राउंड रोड टनल प्रोजेक्ट को भी रफ़्तार मिल रही है। इस प्रोजेक्ट के दूसरे टनल की शुरुआत के लिए टनेल बोरिंग मशीन (TBM) का लॉन्च किया जाएगा।
ये भी पढ़े: धारणी में रूह कंपा देने वाला हादसा! सिपना नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम
अब मीरा रोड से सीधे अंधेरी
मीरा-भायंदर को मुंबई से जोड़ने वाली 4.5 किमी लंबी मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से काशीगांव) के शुरू होने से हजारों यात्रियों का समय बचेगा। यह रेड लाइन मेट्रो 7 (दहिसर से गुंदवली) का विस्तार है, इसलिए अब मीरा रोड से यात्री बिना ट्रेन बदले सीधे अंधेरी पूर्व (गुंदवली) तक का सफर कर सकेंगे।
मेट्रो लाइन 9 और 2 से यात्रियों को बड़ा फायदा
इस रूट पर दहिसर (पूर्व), पांडुरंग वाडी, मीरागांव और काशिगांव जैसे चार प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। वहीं, पश्चिमी उपनगर जाने वाले यात्री दहिसर में मेट्रो 2-ए बदलकर अंधेरी पश्चिम भी आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही, डायमंड गार्डन से मंडाले तक मेट्रो लाइन शुरू होने से शहर के कई हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे पूर्व और पश्चिम उपनगरों के बीच यात्रा और आसान हो जाएगी।
