मुंबई में 24.4 किमी लंबी मेट्रो-11 का रास्ता साफ, धारावी और बांद्रा टर्मिनस को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
Mumbai Metro 11 Wadala Gateway Bandra Project Update: मुंबई की परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मेट्रो-11 परियोजना को राज्य सरकार से बड़ी वित्तीय मंजूरी मिली है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई मेट्रो 11 प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Metro 11 Wadala Gateway Bandra Project: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तेजी से मेट्रो का जाल बुना जा रहा है। आरे से लेकर कफ परेड तक मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो के सफल संचालन के बाद अब वडाला से गेटवे ऑफ़ इंडिया और बांद्रा के बीच मेट्रो 11 की शुरूआत होने वाली है।
मुंबई की रफ्तार बढ़ाने वाली इस मेट्रो के लिए राज्य सरकार ने अपने हिस्से की 3137.72 करोड़ की राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ इस प्रोजेक्ट के लिए 916। 74 करोड़ रुपए का ब्याजमुक्त कर्ज उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई है।
धारावी से होते हुए बांद्रा टर्मिनस तक ले जाने की योजना
मेट्रो लाइन-11 मुख्य रूप से वडाला से गेटवे ऑफ इंडिया तक प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर है। अब इसे आगे बढ़ा कर धारावी से होते हुए बांद्रा टर्मिनस तक ले जाने की योजना बनाई गई है। 24.4 किमी लंबा रूट शुरुआत में मेट्रो-11 को 17.5 किमी लंबा वडाला- गेटवे भूमिगत कॉरिडोर बनाने की योजना थी। लेकिन 6.9 किमी के विस्तार के बाद यह 24.4 किमी हो गया है। कुल लागत लगभग 23,487 करोड़ रुपये आंकी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
Maharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
मेट्रो से मोनोरेल… महालक्ष्मी में बनेगा मुंबई का पहला ट्रैवलर स्काईवॉक, 700 मीटर का सफर होगा आसान
स्टेशनों की संख्या 14 से बढ़कर 19: मेट्रो 11 के विस्तार के साथ 5 नए स्टेशन चुनाभट्टी, सायन, सेंट्रल धारावी, बांद्रा वेस्ट और बांद्रा टर्मिनस जुड़ेंगे। इसके पहले प्रस्तावित स्टेशनों में आणिक बस डिपो, सीजीएस बस कॉलोनी, गणेश नगर, बीपीटी हॉस्पिटल, शिवरी, हाजी बंदर, बंदर कोल डिपो, रे रोड, भायखला, नागपाड़ा, भिंडी बाजार, क्रॉफर्ड मार्केट, सीएसएमटी, हॉर्निमन सर्कल और एसपीएम सर्कल, गेटवे ऑफ इंडिया शामिल हैं।
अंडरग्राउंड मेट्रो-11 को धारावी में मेट्रो 3 से मिलेगा इंटरचेंज
राज्य सरकार एवं अदाणी ग्रुप द्वारा तेजी से विकसित किए जा रहे धारावी से भी मेट्रो 11 जुड़ेगी। अंडरग्राउंड मेट्रो 11 को धारावी में मेट्रो 3 से इंटरचेंज मिलेगा। जिससे यात्री सीधे बीकेसी और सीप्झ जा सकेंगे। इसके अलावा बांद्रा वेस्ट पर मेट्रो 2B से कनेक्शन मिलेगा, जो पश्चिमी उपनगरों को पूर्वी गलियारे से जोड़ेगा।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में बदलेगी रेडी रेकनर व्यवस्था, झोपड़पट्टियों और हाईराइज इमारतों के लिए होंगी अलग दरें
एमएमआरसीएल के अनुसार प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया सितंबर 2026 में शुरू होगी और 2032 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। यह लाइन धारावी पुनर्विकास क्षेत्र के साथ दक्षिण मुंबई के बिजनेस, हेरिटेज जोन, मुंबई पोर्ट वाटरफ्रंट को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी देगी, जिससे सड़क का दबाव कम होगा और ट्रैवल टाइम घटेगा।
