Mumbai Mayor Election की राह साफ, बीजेपी-शिंदे गुट करेंगे नगरसेवक समूह का पंजीकरण
Maharashtra News: बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के नगरसेवकों के ग्रुप पंजीकरण पर सहमति बनने के बाद मुंबई महापौर चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC (सोर्सः सोशल मीडिया)
BMC Mayor Election: मुंबई महानगरपालिका में महापौर का चयन अब तक नहीं हो पाने के पीछे बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के नगरसेवक समूहों का पंजीकरण न होना मुख्य कारण रहा है।
हालांकि अब दोनों दलों ने अपने-अपने नगरसेवकों के ग्रुप पंजीकरण का निर्णय ले लिया है, जिससे महापौर चुनाव की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को बीएमसी मुख्यालय से बीजेपी और शिंदे गुट के नगरसेवक शक्ति प्रदर्शन करते हुए कोकण भवन के लिए रवाना होंगे, जहां उनके समूहों का औपचारिक पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होते ही प्रशासन महापौर चुनाव की अगली कार्रवाई शुरू कर सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने NSCI डोम में किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
बागी पिता और निष्ठावान बेटी, सांसद संजय दीना पाटिल की बगावत के बीच मातोश्री पहुंचकर बेटी राजूल ने थामी मशाल
अगले महीने ST कर्मियों के वेतन पर संकट, आर्थिक मदद नहीं मिली तो थम सकतें हैं लालपरी के पहिए
मरे हुए लोगों के नाम पर करोड़ों की जमीन का खेल! शिंदे सेना के बड़े नेता पर गंभीर FIR, सियासी हड़कंप
संख्या बल में बीजेपी आगे
वर्तमान नगरसेवक संख्या पर नजर डालें तो बीजेपी के कुल 89 नगरसेवक, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) के 29 नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं। संख्या बल के लिहाज से बीजेपी मजबूत स्थिति में है, लेकिन गठबंधन सहयोगी होने के कारण महापौर पद को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान देखने को मिली।
महापौर पद महिला ओपन कैटेगरी के लिए आरक्षित
इस बार मुंबई महापौर पद ओपन कैटेगरी महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। इसी कारण उम्मीदवार चयन को लेकर बीजेपी और शिंदे गुट के बीच मंथन चलता रहा। समूह पंजीकरण में देरी के चलते बीएमसी प्रशासन महापौर चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा पा रहा था।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Coastal Road: कोस्टल रोड पर अब नहीं होगी परेशानी, 6 जगहों पर हाईटेक बायो-टॉयलेट शुरू
प्रशासनिक प्रक्रिया में आई रुकावट
ग्रुप रजिस्ट्रेशन न होने के कारण बीएमसी प्रशासन को महापौर चुनाव की प्रक्रिया फिलहाल रोकनी पड़ी थी। अब दोनों दलों की सहमति के बाद यह अड़चन दूर होने की उम्मीद है और जल्द ही मुंबई को नया महापौर मिल सकता है।
